Free Hindi Book Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, कुछ इश्क किया, कुछ काम किया | Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya download pdf in hindi | Piyush Mishra Books PDF| कुछ इश्क किया, कुछ काम किया, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
'कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया' ये मिसरा स्व. फैज़ साहब की मशहूर नज़्म का हिस्सा है। जिन्दगी पे इतना फबा कि हक़ से चुरा लिया। ऊपर जा के फैज़ साहब से मुआफ़ी माँग लूँगा ।
जिन्दगी बड़ी बलबलाती रही। खूंखार... लुभावनी... नमकीन... कराहती - चुटीली.. फिर ठहाके... फिर दोहत्थड़... फिर परेशानी... फिर सवालात... फिर नाउम्मीदी... फिर रोशनी... फिर शायद जवाब... लेकिन आधे-अधूरे और फिर मदहोशी...। यानी कि कहाँ जा रहे हैं... कुछ होश नहीं । लेकिन कुल मिलाकर भरपूर या यों कहें कि पूरी तरह से 'पूरी' । वाकई शिकायत नहीं कर सकता ।
'स्ट्रगल' उससे भी मजेदार रहा। रोटी के पैसे नहीं थे... चिकन खाया। देसी के लाले पड़े थे.... प्रीमियम व्हिस्की पी। बस की औकात नहीं थी... ऑटो में बैठे! और मकान का किराया नहीं था तो फाइव स्टार्स से नीचे कभी भाई लोगों ने जाने नहीं दिया! सब यारों की मेहरबानी...। अतुल गुप्ता, अरुण मोटा, गौतम चड्ढा और प्रशान्त दुबे। इस दौर के लिए हमेशा याद आओगे ।
रिची, राज भरत, ऐवन रिबैलो और जे.बी. सिंह। बड़े ख़राब दौर में मिले थे यार ! बहुत सँभाला ! ये 2005 के बाद की जिन्दगी तुम्हारी ही दवाओं और दुआओं की देन है। धन्यवाद छोटा शब्द पड़ेगा, बाक़ी कम-से-कम सौ साल जियो राहुल गांधी। (वो वाले 'राहुल गांधी' नहीं... हा-हा-हा!) और मेरी जिन्दगी के सबसे पहले परिवार 'एक्ट वन ! आर्ट ग्रुप ! अगर तुम नहीं मिलते तो मैं कब का अल्लाह का प्यारा हो चुका होता।
आखिरी में स्वर्गीय प्रवेश साहनी। बहुत जल्दी चला गया यार! तेरी ये जाने की उम्र नहीं थी ।
होश आया तो सिर्फ़ इबादत की वजह से। उससे सन्तुलन मिला। आज ठहराव है। सारे सवालों के जवाब नहीं मिले.. लेकिन उम्मीद और भरोसा बहुत बढ़ चला है। अकेलापन कभी अभिशाप लगता था। आज वरदान है। मौन से... चुप्पी से... खामोशी से प्यार हो चला है। लोगों से खामखा क्यों मिलें, इसकी वजह खोजने पर भी नहीं मिलती... । बाक़ी योग, ध्यान, विपश्यना! जिन्दाबाद !
पहले उघड़ा बचपन... फिर बेतरतीब जवानी.. फिर खूंखार थियेटर, फिर लुभावना सिनेमा और अन्त में प्रार्थना...। आगे क्या हो, इसकी तलाश जारी है। जिन्दगी में यही सीख मिली कि 'स्वीकार' कर लेना चाहिए। वे खुद के पाप हों या दूसरों के। सुकून मिलना शुरू हो जाता है। इस किताब में मेरी 1990 से 2010 तक की मानसिकता का जिक्र है। तब से पहले तक मैं क्या था... ये सब जानते हैं। उसके बाद क्या हो गया... ये मैं किसी को बतलाना पसन्द नहीं करूँगा। ('मैं' तो ऐसे बोल रहा हूँ, जैसे कि मेरे बारे में जाने बिना दुनिया ही रुक जाएगी! हा.हा.. हा...!)
इस किताब का थियेटर और सिनेमा से कोई ताल्लुक नहीं है। न इसकी किसी भी शायरी और कविता को अभी तक मेरे द्वारा' संगीतबद्ध किया गया है। ये सिर्फ व्यक्तिगत है। आखिरी का 'लैला-मजनू ऑपेरा' अपवाद है जो फिल्म आ जा नच लै' में इस्तेमाल हुआ था और पता नहीं क्यों, इस किताब में जगह पा गया !
मेरे ग्वालियर आने पर बहुत खयाल रखते हो सन्तोष गुप्ता और अरविन्द भदौरिया; इसके लिए धन्यवाद !
और साथ ही आभार समस्त राजकमल परिवार और विशेषतः मेरे दोस्त श्री सत्यानन्द निरुपम का जिन्होंने मेरी ये और अन्य किताबें प्रकाशित करवाने का बीड़ा उठाया ।
बाक़ी ये सवाल अब बहुत मुखर और प्रखर हो चुका है कि-
आख़िर जाना कहाँ है...?'
- पीयूष मिश्रा
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | कुछ इश्क किया, कुछ काम किया | Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya |
| Author: | Piyush Mishra |
| Total pages: | 114 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 2.5 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Arattai चैनल | Follow Us | |
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi Book Pdf, Hindi Book Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Pdf Download, Hindi Book Free Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi Book by Piyush Mishra Pdf, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi Book Pdf Free Download, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi E-book Pdf, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi Ebook Pdf Free, Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya Hindi Books Pdf Free Download.

