Free Hindi Book Bhubaneswari Rahasya In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, भुवनेश्वरी रहस्य | Bhubaneswari Rahasya download pdf in hindi | Haridatta Shastri Books PDF| भुवनेश्वरी रहस्य, Bhubaneswari Rahasya Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
न शिवोपासना नित्या न विष्णू पासना तथा, नित्योपासना परा देव्याः नित्या श्रुत्त्यैव चोदित्ता । सेवनीयं पदाम्भोजं भगवत्याः निरन्तरम्, नातः परतरं किञ्चिद्धिकं जगतीतले ।।
नारायण नारद से कहते हैं कि इस घरातल में न शिव की उपासना नित्य है और न विष्णु की उपासना नित्य है, पर देवी की उपासना ही नित्य है। ऐसा वेद प्रतिपादित है। निरन्तर भगवती का चरण-कमल सेवनीय है। इससे बढ़कर संसार में कुछ भी नहीं है।
भुवनेश्वरी सौम्य-शक्ति और सत्वगुण प्रधाना हैं तथा स्त्री-पुरुष, बाल-वृद्ध सभी इसकी उपासना के अधिकारी हैं और इसकी उपासना में कोई विघ्न-वाधा कभी भी नहीं होती है संसार का यथार्थ में अभ्युदय इस विद्या से ही प्राप्त होता है और विघ्न-बाधाएँ शान्त हो जाती है।
भगवत्ती भुवनेश्वरी ही सर्वसिद्धिको प्रदान करने में समर्थ हैं। जिस समय जलमग्न संसार में पुनः ब्रह्माण्ड-रचना की भावना उत्पन्न हुई उस समय प्रजापति ब्रह्मा को सृष्टि का आधार तथा आदर्श नहीं मिल रहा था तत्क्षण उन्होंने भगवती मुवने-श्वरी की स्तुति की और भगवती ने ब्रह्मा को यथापूर्व चतुदश सुवनों का दर्शन कराकर आदर्श और सृष्टि के रचना का आधार प्रदान किंया। चतुर्दश भुवन के निर्माण में सर्वप्रथम कार्य्य सम्पादन के कारण इन देवी का नाम भुवनेश्वरी हुआ है। दस महाविद्याओं में यह चतुर्थ महाविद्या हैं अर्थात् चतुर्दश भुवर्ना में तेज प्रदान करनेवाली केवल भुवनेश्वरी-शक्ति ही हैं। भुवनेश्वरी महाविद्या अनेक स्थानों में पाप और अज्ञान का नाश करनेवाली, ज्ञान और समृद्धि को देनेवाली हैं। भुवनेश्वरी को चन्द्रवदनी भी कहते हैं और इन्हीं को चतुर्दशा-त्मिकाविद्या के नाम से मन्त्र महाणेव ने बताया है। क्योंकि शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, ज्योतिष, छन्दशास्त्र तथा ऋक्, साम्, यजुः, अयर्व यह चारों वेद एवं मीमांसा, न्याय, धर्मशास्त्र, पुराणसमुच्चय इन चौदद्दों विद्याओं को भुवनेश्वरी ही प्रदान करती है।
भगवती भुवनेश्वरी का सिद्ध पीठ टिहरी गढ़वाल राज्य अन्वर्गत त्रिकूटाचल पर्वत पर है। भगवान शङ्कराचार्य ने महामाया भुवनेश्वरी के इस पीठ में एक छोटा-सा मन्द्रि निर्वाण कराया है। इसके द्वार-देश में महाकाली और सदानन्द........
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | भुवनेश्वरी रहस्य | Bhubaneswari Rahasya |
| Author: | Haridatta Shastri |
| Total pages: | 279 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 35.9 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Arattai चैनल | Follow Us | |
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Bhubaneswari Rahasya Hindi Book Pdf, Hindi Book Bhubaneswari Rahasya Pdf Download, Hindi Book Free Bhubaneswari Rahasya, Bhubaneswari Rahasya Hindi Book by Haridatta Shastri Pdf, Bhubaneswari Rahasya Hindi Book Pdf Free Download, Bhubaneswari Rahasya Hindi E-book Pdf, Bhubaneswari Rahasya Hindi Ebook Pdf Free, Bhubaneswari Rahasya Hindi Books Pdf Free Download.

