Free Hindi Book Baje Anhad Naad In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, बाजे अनहद नाद | Baje Anhad Naad download pdf in hindi | Birendra Mishra Books PDF| बाजे अनहद नाद, Baje Anhad Naad Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
हिन्दी के काव्य-क्षेत्र में सांगीतिक लेखन की दृष्टि से स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है। शुद्ध साहित्य से सम्बद्ध कवियों में इने-गिने ही ऐसे हैं जिनमें गेय और सांगीतिक लेखन की दिशा में पर्याप्त रुचि भी हो और क्षमता भी। आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में इस प्रकार के लेखन के लिए समुचित प्रोत्साहन और आर्थिक आकर्षण का प्रायः अभाव रहा है।
बंगला के महाकवि एवं सर्वतोमुखी रचनाकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने सांगीतिक लेखन को गेय और सरल स्वरूप प्रदान करने के साथ ही माहित्यिक गौरव से भी मंडित किया था। लेकिन हिन्दी में छन्द-मुक्त कविता को निरन्तर और सर्वत्र स्थापना के कारण छाँदिक कविता की ही तरह छन्द-यद्ध सांगीतिक रचना को भी अपेक्षित अवसर और प्रेरणा-प्रोत्साहन नहीं मिल पाया। बल्कि उसका मखौल ही उड़ाया गया। यह जानते हुए भी कि भारतीय परिवेश में सागीतिक लेखन की अपनी एक परम्परा भी है और यह कि भारतीय बहुमत कहीं-न-कहीं सांगीतिक संस्कृति से अवश्य जुड़ा है, इसका विरोध होता रहा है। फलतः इस क्षेत्र मैं जो भी लेखक नजर आते हैं उनमें अधिकांश साहित्येतर क्षेत्रों के स्तर-हीन लेखक है जिनके पास कोई आधुनिक प्रतिभा या दृष्टि नहीं है। श्रेष्ठ गीत, संगीत-रूपक, संगीतिका या नृत्य नाटिका के लिए प्रतिष्ठित और स्थापित कला-संस्थानों ने भी अपेक्षित प्रयास नहीं किया है। राम, कृष्ण वथा अन्य पोराणिक प्रसंगों में पुराने शास्त्रीय गौरव-ग्रंथों से काम निकालने की परिपाटी वपों से चली आ रही है।
इन संदर्भों में देखा जाए तो हिन्दी के प्रख्यात कवि गीतकार वीरेन्द्र मिथ ही सम्भवतः एक ऐसे रचनाकार है जिन्होंने प्रारम्भ से ही गीत-नव-गीत के क्षेत्र में अपत्ते साहित्यिक लेखन के साथ ही, सांगीतिक लेखन की ओर भी पूर्णतः ध्यान दिया है और अपने गीतों, संगीत रूपकों, संगीति-काओं तथा नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से एक बड़े अभाव की पूर्ति की है। उनका नांगीतिक लेखन प्रायः आकाशवाणी से सम्बद्ध रहा है, जहाँ उन्होंने विविध विषयों पर प्रचुर गीत तथा संगीत-रूपक लिखकर नये-नये प्रयोगों द्वारा गेयता और कलात्मकता को सूत्र-बद्ध किया है।
प्रस्तुत पुस्तक के अन्तर्गत काव्य-क्षेत्र में कविवर बीरेन्द्र मिश्र की सर्वतोमुखी प्रतिभा से उत्पन्न रचनाओं का एक पक्ष-संगीत-रूपक यहां संकलित है। भाषा और छन्द पर उनका पूर्ण अधिकार सर्वविदित है। संगीत-रूपकों में गीतों के अतिरिक्त वाचन या संवाद भी उन्होंने ब्रायः छन्द या मुक्त-छन्द में ही लिखे हैं जिनको अपनी लय है। यत्र-तत्र गद्य या छन्द-मुक्त लेखन भी किया गया है। ऋतु, पर्व और धार्मिक पौराणिक प्रसंग में लेकर प्रणय, राष्ट्रीय या महापुरुपों के संदर्भों तक श्री वीरेन्द्र मिश्र ने अपनी साहित्यिक एवं सांगीतिक प्रतिभा द्वारा हर विषय को नेयता और कलात्मकता से जोड़कर स्तरीयता प्रदान की है।
प्रत्येक संगीत-रूपक में विषय-वस्तु के पूर्ण निर्वाह के साथ ही एक ही स्थान पर संगीतोपयोगी वाचन, संवाद, गीत, कविता आदि गागर में सागर की तरह है। एक प्रकार से हर रूपक अपने में एक पैकेज डील है।
यह संग्रह एक तरह से साहित्य और संगीत में बढ़ते हुए अन्तराल को सांगीतिक स्तर पर कम करता है, ठीक वैसे ही जैसे साहित्यिक स्तर पर नवगीत-विधा करती है। बस्तुतः साहित्य और संगीत के बीच बढ़ते हुए अंतराल को ही नहीं, उसकी अति जटिल, शास्त्रीय सीमा और लोक-विरोधी रूढ़ि को भी तोड़कर यह समन्वयी प्रयास एक सेतु निमित करता है।
शिक्षा-संस्थानों, सांस्कृतिक संस्थाओं तथा संगीत-प्रेमियों के लिए संगीत-रूपकों के रूप में सुव्यवस्थिन हप से ऐसी रचनाएँ हिन्दी में पहली बार पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित हो रही हैं, जिनका मंचन भी सहज सम्भव है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | बाजे अनहद नाद | Baje Anhad Naad |
| Author: | Birendra Mishra |
| Total pages: | 153 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 4.7 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Baje Anhad Naad Hindi Book Pdf, Hindi Book Baje Anhad Naad Pdf Download, Hindi Book Free Baje Anhad Naad, Baje Anhad Naad Hindi Book by Birendra Mishra Pdf, Baje Anhad Naad Hindi Book Pdf Free Download, Baje Anhad Naad Hindi E-book Pdf, Baje Anhad Naad Hindi Ebook Pdf Free, Baje Anhad Naad Hindi Books Pdf Free Download.

