Free Hindi Book Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, प्राचीन भारत का इतिहास - पाषाणकाल से 1200 ईस्वी तक | Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD download pdf in hindi | Mohanlal Gupta Books PDF| प्राचीन भारत का इतिहास - पाषाणकाल से 1200 ईस्वी तक, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
अध्ययन की सुविधा के लिए भारत के इतिहास को दो भागों में विभक्त किया जाता है-(1.) पुरा ऐतिहासिक काल, (2.) ऐतिहासिक काल। पुरा ऐतिहासिक काल में पाषाणीय मानव बस्तियों के आरम्भ होने से लेकर वैदिक आर्यसभ्यता के आरम्भ होने से पहले का कालखण्ड सम्मिलित किया जाता है। इस काल खण्ड में लिखित सामग्री का प्रायः अभाव है। अतः पत्थरों के औजारों, जीवाश्मों, मृदभाण्डों आदि पुरावशेषों के आधार पर इतिहास का लेखन किया जाता है तथा पुरावशेषों के कालखण्ड का निर्धारण करने के लिए कार्बन डेटिंग पद्धति का सहारा लिया जाता है। इस काल में केवल सिंधु सभ्यता ही एकमात्र ऐसी सभ्यता है जिसकी मुद्राओं एवं बर्तनों पर संक्षिप्त लेख हैं किंतु इस काल की लिपि को अब तक नहीं पढ़ा जा सकता है अतः इस सभ्यता के इतिहास का काल-निर्धारण भी कार्बन डेटिंग पद्धति के आधार पर किया जाता है।
भारत के ऐतिहासिक कालखण्ड को पुनः तीन भागों में विभक्त किया जाता है- (1.) प्राचीन भारत का इतिहास, (2.) मध्यकालीन भारत का इतिहास एवं (3.) आधुनिक भारत का इतिहास। प्राचीन भारत का इतिहास भारत में प्राचीन आर्य राजाओं की राजन्य व्यवस्था के उदय से लेकर आर्य राजवंशों की समाप्ति तक का इतिहास सम्मिलित किया जाता है जिन्हें प्राचीन भारतीय क्षत्रिय कहा जाता है। इसकी अवधि लगभग ईसा पूर्व 3000 से लेकर ईस्वी 1206 तक निर्धारित की जाती है। अर्थात् इस कालखण्ड की समाप्ति भारत में मुस्लिम शासन की स्थापना के साथ होती है।
मध्यकालीन भारत का इतिहास ई. 1206 में दिल्ली सल्तनत की स्थापना से लेकर ई.1761 में पानीपत के युद्ध तक चलता है। इस पूरे काल में भारत में लगभग 300 वर्ष तक तुर्क तथा लगभग 250 वर्ष तक मुगल शासक राज्य करते हैं किंतु ई.1761 तक वे इतने कमजोर हो जाते हैं कि पानीपत की तीसरी लड़ाई में मुगलों की तरफ से मराठों ने अहमदशाह अब्दाली से लड़ाई की। मराठों की करारी हार के बाद मुगलों का राज्य पूरी तरह अस्ताचल को चला जाता है और अंग्रेजों को अपनी शक्ति बढ़ाने का अवसर मिलता है।
ई.1765 में हुई इलाहाबाद की संधि में मुगल बादशाह को पेंशन स्वीकृत कर दी जाती है और अंग्रेज भारत के वास्तविक शासक बन जाते हैं। इस प्रकार ई.1761 से लेकर ई.1947 तक के काल को आधुनिक भारत का इतिहास कहा जाता है। इस ग्रंथ में प्राचीन
भारत का इतिहास लिखा गया है जिसमें प्रागैतिहास से लेकर आर्य राजाओं के विलोपन तक का इतिहास लिखा गया है।
इस पुस्तक का प्रथम मुद्रित संस्करण वर्ष 2013 में तथा द्वितीय संस्करण वर्ष 2016 में प्रकाशित हुआ था। वर्ष 2018 में पुस्तक का ई-बुक संस्करण प्रकाशित किया जा रहा है।
प्राचीन भारत के इतिहास पर पहले से ही बाजार में अनेक पुस्तकं हैं। प्रायः इतिहास की अच्छी पुस्तकें भी विषय वस्तु के संयोजन की कमी एवं विषय-वस्तु को ठूंस-ठूंस कर भर देने की प्रवृत्ति के कारण उबाऊ हो जाती हैं जिनके कारण पाठक का मन उन पुस्तकों के अध्ययन में नहीं लगता। प्रस्तुत पुस्तक को लिखते समय विषय वस्तु की रोचकता का पूरा ध्यान रखा गया है।
जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इतिहास के क्षेत्र में भी नित्य नई जानकारियां मिल रही हैं। नई जानकारियों को भी इस पुस्तक में समाविष्ट करने का प्रयास किया गया है।
आशा है इस पुस्तक का ई-संस्करण विश्व भर के पाठकों की आवश्यकता को पूरी कर सकेगा।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | प्राचीन भारत का इतिहास - पाषाणकाल से 1200 ईस्वी तक | Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD |
Author: | Mohanlal Gupta |
Total pages: | 393 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 11.3 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi Book Pdf, Hindi Book Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Pdf Download, Hindi Book Free Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi Book by Mohanlal Gupta Pdf, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi Book Pdf Free Download, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi E-book Pdf, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi Ebook Pdf Free, Prachin Bharat Ka Itihas - Pashankal Se 1200 AD Hindi Books Pdf Free Download.