Free Hindi Book Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, कालज्ञान सिद्धि महाविशेषांक | Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank download pdf in hindi | Narayan Dutt Shrimali Books PDF| कालज्ञान सिद्धि महाविशेषांक, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
पत्रिका का ये दूसरा अंक 'काल सिद्धि महाविशेषांक' है। पत्रिका का पहला अंक आपको बहुत पसंद आया, इसके लिए हम सभी हृदय से आपके आभारी हैं। और पत्रिका को और बेहतर करने के लिए आप सभी के सुझावों का स्वागत है। काल शब्द अपने आप विशाल पर्यायवाची अर्थों को समेटे हुए है। हम भी आप सभी के मात्र गुरु भाई हैं। ये जो भी ज्ञान श्रृंखला को आप सभी के सम्मुख हमने रखने की चेष्टा की है, ये सारा का सारा ज्ञान सदगुरुदेव और हमारे परम पूज्य गुरु त्रिमूर्ति द्वारा प्रदत्त है, बिना उन के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के ये सब सहज रूप में कभी नहीं हो सकता था। एक महत्वपूर्ण बात मैं यहाँ पर जरुर कहना चाहूँगा की ये पत्रिका सिर्फ हमारे गुरु भाई बहनों और उन जिज्ञासुओं के लिए है जो तंत्र या साधना के पथ पर गति शील हैं या होना चाहते हैं। और बाकि जिन लोगो की कोई आस्था नहीं है।
वे कृपया सभी सामग्री को गप्प ही समझे तो उचित होगा। हम उन लोगो के लिए ऐसा कोई दावा नहीं करते, ना ही हम ऐसी किसी बहस में शामिल होंगे और ना ही उसके ऊपर कोई टिप्पणी हमें मंजूर है यदि आपको इसमें कोई भरोसा नहीं है तो मात्र इसे कहानी ही समझे या पढ़ने में अपना बहुमूल्य समय ही न लगाये। काल का अर्थ है समय, मृत्यु, पर ये तो वो अर्थ है जो हमने अभी तक सुना है। वास्तव में काल सिद्धि का अर्थ होता है अपराजेय होने की क्रिया का ज्ञान और इसके बहुत से आयाम हैं। जिन्हें एक साथ समेटना अत्यधिक दुष्कर था, परन्तु उनमे से कुछ सरल प्रयोगों या जानकारियों को चुनकर आपके समक्ष रखा है, यदि आप लोगो को इस जानकारी से जरा सा भी लाभ हुआ तो हम अपना परिश्रम सार्थक समझेंगे।
मेरे दोनों भाइयों श्री अनुराग सिंह जी और श्री रघुनाथ निखिल जी के बगैर मेरा ये स्वप्न साकार नहीं हो पाता, सोचने को विवश कर देना ही 'तंत्र कौमुदी' का उद्देश्य है। हमने जो भी प्रयोग दिए हैं वो तीन ही प्रकार के हैं।१- वो प्रयोग जिन्हें खुद अनुभूत किया है।२- जो जिन्होंने सिद्ध किया है उनसे प्राप्त हुए हैं और ३- वे प्रयोग जो गुरु परंपरा से प्राप्त हुए है। इसलिए हमारे लिए तो संदेह का कोई अर्थ ही नहीं है। कृपया अपना आत्म बल देखकर और गुरु से सम्बंधित मार्गदर्शन लेकर ही आगे बढे। ये कोई एक दिन में हो जाने वाली क्रिया नहीं है बल्कि सतत चलने वाली क्रिया है, तभी सफलता प्राप्त होती है। अतः धैर्य हो तभी आप आगे बढे अन्यथा अपना कीमती समय व्यर्थ में न बर्बाद करे। तंत्र आपके जीवन में सरस और सुगम बने यही प्रार्थना हम आप सभी के लिए अपनी गुरु परंपरा से करते हैं।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | कालज्ञान सिद्धि महाविशेषांक | Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank |
Author: | Narayan Dutt Shrimali |
Total pages: | 103 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 6.3 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Kala Gyana Siddhi MahaVisheshank Hindi Book Pdf, Hindi Book KalaGyana Siddhi MahaBisheshank Pdf Download, Hindi Book Free Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Hindi Book by Narayan Dutt Shrimali Pdf, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Hindi Book Pdf Free Download, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Hindi E-book Pdf, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Hindi Ebook Pdf Free, Kala Jnana Siddhi MahaVisheshank Hindi Books Pdf Free Download.