Free Hindi Book Tantrik Ki Diary In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, तांत्रिक की डायरी | Tantrik Ki Diary download pdf in hindi | Sushil Kumar Books PDF| तांत्रिक की डायरी, Tantrik Ki Diary Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
सृष्टि के रहस्यों को जानने के लिए मनुष्य आदिकाल से चिन्तन, मनन और अनुसंधान कर रहा है और शायद अनंतकाल तक करता रहेगा। अन्वेषण के इस महायज्ञ में अब तक विश्व के अनेक मनीषी, दार्शनिक, कलाकार और बुद्धिजीवी अपनी मेधा की आहुति दे चुके हैं। सुप्रसिद्ध अस्तित्ववादी चिन्तक ज्यांपाल सार्ज ने तो पराजित स्वर में यहाँ तक घोषित कर दिया कि परम तत्व की खोज असंभव है और इस प्रश्न पर और चिन्तन करना केवल मृगमरीचिका से साक्षात्कार करने के समान है। इससे पूर्व महात्मा बुद्ध ने इसे ज्ञानातीत की संज्ञा दी थी। मगर मनुष्य ने हार नहीं मानी और अपने स्तर पर अस्तित्व के गहन प्रश्नों से लगातार जूझ रहा है, इसके बावजूद कि आधुनिक युग ने तंत्रमंत्र, भूत प्रेत के अस्तित्व, ज्योतिषशास्त्र आदि के बारे में वैज्ञानिक स्तर पर अनेक प्रश्न चिह्न खड़े कर दिये, जो मूलरूप से अस्तित्व की समस्याओं से जुड़े प्रश्न ही हैं।
सच तो यह है कि सृष्टि के के भीतर एक आदिम जिज्ञासा है। रहस्य तक पहुँचने की मनुष्य तंत्र मंत्र पर आधारित कथाओं की लोकप्रियता का यही कारण है। इसका आभास मुझे तब हुआ जब मैं साप्ताहिक 'गंगा यमुना' का सम्पादन कर रहा था और उसमें सुशील कुमार की लेखमाला 'एक तांत्रिक की डायरी' का प्रकाशन आरम्भ हुआ था। यह लेखमाला इतनी अधिक लोकप्रिय हुई कि न केवल पाठकों के सैकड़ों पत्र प्राप्त हुए, बल्कि 'गंगा यमुना' के फोन दिन भर सुशील कुमार का अता-पता जानने के लिए खटकने लगे। 'एक तांत्रिक की डायरी' की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब 'गंगा यमुना' में इस लेखमाला का प्रकाशन बाधित हुआ तो 'गंगा यमुना' ही बंद हो गया। यह लेखमाला रहस्य जगत् के उद्घाटन के कराण ही नहीं, अपनी प्रवाहमयी भाषा शैली के कारण भी पाठकों के मनोजगत् में प्रवेश करने में सफल रही। यह हर्ष का विषय है कि अब ये रहस्यमयी सत्य कथाएँ पुस्तक के रूप में प्रकाशित हो रही हैं। हिन्दी में विविध विषयों पर जितनी अधिक पुस्तकें प्रकाशित होंगी, हिन्दी उतनी ही अधिक समृद्ध होगी।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | तांत्रिक की डायरी | Tantrik Ki Diary |
Author: | Sushil Kumar |
Total pages: | 179 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 11 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Tantrik Ki Diary Hindi Book Pdf, Hindi Book Tantrik Ki Diary Pdf Download, Hindi Book Free Tantrik Ki Diary, Tantrik Ki Diary Hindi Book by Sushil Kumar Pdf, Tantrik Ki Diary Hindi Book Pdf Free Download, Tantrik Ki Diary Hindi E-book Pdf, Tantrik Ki Diary Hindi Ebook Pdf Free, Tantrik Ki Diary Hindi Books Pdf Free Download.