Free Hindi Book Bhairav Siddhi In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, भैरव सिद्धि | Bhairav Siddhi download pdf in hindi | Y N Jha Tufan Books PDF| भैरव सिद्धि, Bhairav Siddhi Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
"भगवान भैरव" साक्षात शिव के पंचम अवतार हैं, अतः परब्रह्म परमात्मा सच्चिदानन्द स्वरूप हैं। शिव जी की निन्दा के कारण ब्रह्मा के गर्व को चूर्ण करने के उद्देश्य से ही शिव ने "भैरव" रूप में अवतार लिए थे। श्री भैरव ने अपनी बांई अंगुली के तीक्ष्ण नख से ब्राह्मा के पांचवें मस्तक को काटा था। तभी से ब्रह्मा चतुर्मुख हो गए।
आज अधिकांश सद्गृहस्थ भगवान श्री भैरव जी को शनिदेव के समान ही क्रूर और भयंकर देवता मानते हैं, जबकि सबका कल्याण करने वाले भगवान शिव का साक्षात स्वरूप एवं अमर अवतार होने के कारण आप परम उदार दयालु तथा भक्तवत्सल हैं, जो थोड़ी सी आराधना-उपासना से ही प्रसन्न होकर साधकों को संसार का समस्त सुख प्रदान कर देते हैं।
भगवान भैरव के उपासकों की बहुत दिनों से यह मांग रही है कि कोई ऐसी पुस्तक प्राप्त हो जो कि "भैरव सिद्धि" के सभी अंशों को सरलता से समझाते हुए साधना पूर्ण करा सके। इन्हीं मांग को देखते हुए " भगवान भैरव की साधना" के तथ्यों को कई वर्षों के गहन अध्ययन एवं साधना के पश्चात् इस ग्रन्थ का निर्माण कर रहा हूँ, जिससे साधक साधना में सफलता प्राप्त कर सकें। उपासना सम्बन्धी कठिनाईयों को देखते हुए मैंने समस्त देवी-देवताओं पर आधारित "उपासना पद्धति" की रचना की है, जो "अमित पाकेट बुक्स" जालंधर सिटी से प्रकाशित है, उन्हीं उपासना पद्धति में से यह "भैरवोपासना" है।
इस उपासना पद्धति में भगवान भैरव का नित्य पूजन, पाठ, उपासना करने की विधि, उपासना के अनेकों स्तोत्र, मंत्र, यंत्र साधना की सरल विधि, श्री भैरव मूल मंत्र, पंचोंपचार पूजन विधि, षोड़शोपचार पूजन विधि, कलश स्थापना विधि, हवन विधि, माला जप विधि, आसन प्रयोग विधि, मातृका पूजन विधि, श्री भैरव के अनेकों अवतार कथा आदि अनेकों विषयों का वर्णन है।
जो भक्तगण संस्कृत पढ़ना नहीं जानते हैं, वे भी इस पुस्तक से उपासना-साधना कर सकते हैं, क्योंकि श्लोकों को सरल हिन्दी में भी अनुवाद किया गया है।
पाठकों। इस उपासना पद्धति को अपने जीवन में अपनाकर आप पूर्ण लाभान्वित होंगे, "श्री भैरव भक्तों के लिए यह अमोघ प्रसाद है।" इसके अलावा "लाल किताब" सहित ज्योतिष सम्बन्धी ज्ञान की अनेकों सरल पुस्तकें, यंत्र साधना पर आधारित पुस्तकें भी हमारी लिखी हुई "अमित पाकेट बुक्स से प्रकाशित हैं" जिसे पढ़कर विश्व का कोना-कोना लाभान्वित हो रहा है। साधना हेतु सिद्ध गुरू कवच यंत्र, नवग्रह दोष निवारक तांत्रिक सिद्ध यंत्र, किसी भी कामना की पूर्ति हेतु सिद्धतांत्रिक यंत्र, "जन्म पत्रिका" बनवाने हेतु, जीवन भर का "सम्पूर्ण भाग्यफल" प्राप्त करने हेतु आप हमारे कार्यालय से पत्राचार कर सकते हैं। आपके समस्त पत्रों का उत्तर देने हेतु मैं "कृत संकल्पित" हूँ। भगवान् भैरव आपकी कामना पूर्ण करें।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | भैरव सिद्धि | Bhairav Siddhi |
| Author: | Y N Jha Tufan |
| Total pages: | 158 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 66 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Arattai चैनल | Follow Us | |
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Bhairav Siddhi Hindi Book Pdf, Hindi Book Bhairav Siddhi Pdf Download, Hindi Book Free Bhairav Siddhi, Bhairav Siddhi Hindi Book by Y N Jha Tufan Pdf, Bhairav Siddhi Hindi Book Pdf Free Download, Bhairav Siddhi Hindi E-book Pdf, Bhairav Siddhi Hindi Ebook Pdf Free, Bhairav Siddhi Hindi Books Pdf Free Download.

