Free Hindi Book Hey Ram In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, हे राम | Hey Ram download pdf in hindi | Prakhar Shrivastava Books PDF| हे राम, Hey Ram Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
प्रखर श्रीवास्तव ने आधुनिक भारतीय इतिहास के विवादित विषयों पर निर्भीक विचारक एवं टिप्पणीकार के रूप में ख्याति अर्जित की है। उन्होंने अपने लेखों, वीडियो और भाषणों के माध्यम से भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के कठिन एवं कष्टदायी पहलुओं और इस संघर्ष में शामिल रहीं विभिन्न विभूतियों के स्याह पहलुओं से अवगत कराया है। गहन शोध के आधार पर, तार्किक और निष्पक्ष तरीके से प्रखर ने आजादी के आंदोलन और विभाजन के इतिहास के उन आयामों पर प्रकाश डाला है जो आज तक हमारे समाज एवं राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं।
इनमें से बहुत सारे विषय हमारे इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों के एक वर्ग द्वारा दबा दिए गए, इसलिए प्रखर का योगदान और भी अधिक मूल्यवान हो जाता है। प्रखर श्रीवास्तव ने विदेशी शासकों के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के अनेक अनछुए पहलुओं के बारे में जनसामान्य को एक वृहद् ज्ञान कोष उपलब्ध कराया है।
उनकी पुस्तक 'हे रामः गांधी हत्याकांड की प्रामाणिक पड़ताल' इन विषयों पर होने वाली सार्वजनिक चर्चाओं के बीच एक सशक्त दखल है। यह पुस्तक 1946 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नामांकन से आरंभ होती है। उस दौर में कांग्रेस अध्यक्ष का पद अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया था। यह तय था, जो अध्यक्ष होगा वही स्वतंत्र भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। यह सर्वविदित था कि महात्मा गांधी की पसंद जवाहरलाल नेहरू थे। लेकिन एक भी प्रदेश कांग्रेस समिति ने नेहरू का नाम प्रस्तावित नहीं किया था। 15 राज्य कांग्रेस समितियों में से 12 ने सरदार पटेल के लिए समर्थन व्यक्त किया, जबकि 3 ने किसी को नामित नहीं किया।
प्रखर श्रीवास्तव ने उस समय की घटनाओं का विस्तृत ब्योरा दिया है। इनमें कैबिनेट मिशन, डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली में हिंदुओं का नरसंहार और गांधी का यह बार-बार कहना कि इस देश का विभाजन उनकी लाश पर होगा।
लेखक ने विभाजन के उपरांत दिल्ली और बंगाल समेत देश के विभिन्न भागों में हुए दंगों, मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति और नेहरू-पटेल के बीच मतभेद को भी बहुत सूक्ष्मता से दर्ज किया है। महात्मा गांधी का पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपये देने का हठ, विवाद का सबसे बड़ा कारण था। लेखक ने पाकिस्तान से आए हिंदू-सिख शरणार्थियों के पुनर्वास और भारत में रह गए मुसलमानों के तुष्टिकरण के मुद्दे को इतनी स्पष्टता और निर्भीकता के साथ लिखा है कि इसे पढ़कर मन विचलित होने लगता है।
पुस्तक का दूसरा खंड नाथूराम गोडसे और उन कारकों पर केंद्रित है जिनकी वजह से गांधी की हत्या हुई। प्रखर श्रीवास्तव ने ऐसे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं कि पुलिस के पास गांधी पर संभावित हमले की पर्याप्त सूचना थी, फिर भी पुलिस उनकी सुरक्षा में विफल रही। इस पुस्तक में यह दिलचस्प जानकारी भी है कि तत्कालीन भारत का जनमानस गोडसे के बारे में किस तरह के विचार रखता था।
प्रखर श्रीवास्तव ने इन ऐतिहासिक घटनाओं के 200 से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों और भागीदारों के विवरण के आधार पर यह पुस्तक लिखी है। उन्होंने असहज करने वाले अकाट्य तथ्य प्रस्तुत किए हैं। साथ ही उन्होंने साक्ष्यों और अपने निजी विचारों के बीच की सीमा को पार न करने की मर्यादा का भी पालन किया है। भारत के आधुनिक इतिहास को लेकर लोगों में दिन-ब-दिन जिज्ञासा बढ़ती जा रही है और यह पुस्तक बिना किसी वैचारिक झुकाव के इस जरूरत को हर तरह।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | हे राम | Hey Ram |
| Author: | Prakhar Shrivastava |
| Total pages: | 562 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 41 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Hey Ram Hindi Book Pdf, Hindi Book Hey Ram Pdf Download, Hindi Book Free Hey Ram, Hey Ram Hindi Book by Prakhar Shrivastava Pdf, Hey Ram Hindi Book Pdf Free Download, Hey Ram Hindi E-book Pdf, Hey Ram Hindi Ebook Pdf Free, Hey Ram Hindi Books Pdf Free Download.

