Free Hindi Book 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, 5001 प्रभावशाली टोने-टोटके और तावीज | 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej download pdf in hindi | Manoj Publications Books PDF| 5001 प्रभावशाली टोने-टोटके और तावीज, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
जिसे आज हम सभी समस्याओं का समाधान मानते हैं और विज्ञान कहते हैं, उसकी आयु तो एक हजार वर्ष भी नहीं, जबकि इस पृथ्वी पर मानव समाज तो अनन्तकाल से रह रहा है। बीमारियां, भूत-प्रेत, भय, विभिन्न प्रकार की पीड़ाओं से मानव आदिकाल से ग्रसित होता रहा है और स्वयं ही इन समस्याओं का समाधान भी करता रहा है। इसी प्रकार भरपूर धन-सम्पत्ति, समाज में मान-सम्मान, घर में सुख- शान्ति और खुशहाली की प्राप्ति के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति जीवन भर प्रयास करता रहता है। किसी भी रोग अथवा समस्या के समाधान की चेष्टा हो अथवा किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास, शीघ्र और पूर्ण सफलता उन्हीं व्यक्तियों को मिलती है जो लौकिक और आध्यात्मिक दोनों ही स्तरों पर सटीक प्रयास करते हैं।
धर्म के क्षेत्र में दान-पुण्य, सन्त-महात्माओं की सेवा, दूसरे व्यक्तियों की सहायता और मन्दिरों आदि का निर्माण लौकिक कर्म हैं, तो ईश्वर की आराधना, जप व भजन तथा तपस्या आदि आध्यात्मिक कर्म। ठीक इसी प्रकार धन-वैभव, मान-सम्मान तथा अन्य भौतिक उपलब्धियों की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले प्रयास तो लौकिक कर्म हैं और इनकी प्राप्ति हेतु किए जाने वाले टोने-टोटके, गंडे-तावीजों का धारण, यन्त्र-मन्त्रों की सिद्धि तथा तान्त्रिक साधनाएं आध्यात्मिक कार्य। सबसे बड़ी बात तो यह है कि किसी की नजर लगने, दूसरों द्वारा टोना टोटका कर देने और भूत-प्रेत जैसी ऊपरी हवाओं का इलाज तो केवल टोने-टोटकों द्वारा ही किया जा सकता है। यही नहीं, अनेक रोगों का इलाज और जटिल समस्याओं का समाधान भी टोने-टोटकों और गंडे-तावीजों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। वास्तव में जहां तर्क और आधुनिक विज्ञान पूर्णतया असफल हो जाते हैं, वहां भी ये टोने-टोटके पूर्ण सफलता प्रदान करने में समर्थ हैं। परन्तु इसके लिए आवश्यकता है इनके सही और सटीक ज्ञान की और साथ ही इन पर दृढ़ विश्वास की।
आज हमारी अधिकांश समस्याओं और असफलताओं का सबसे बड़ा कारण ही यह है कि हम अपनी महान प्राचीन कलाओं और सिद्धान्तों को भूल चुके हैं। आज की नई पीढ़ी और उसमें भी विशेषतौर पर महानगरों के निवासी तो टोने-टोटकों, गंडे-तावीजों, यन्त्र-मन्त्रों और तान्त्रिक प्रयोगों को बड़ी आसानी से ढोंग, ढकोसला और अन्धविश्वास तक कह देते हैं। वैसे इसमें उनका अधिक दोष भी
नहीं। आज अनेक आधे-अधूरे जानकार बिना किसी प्रकार के अध्ययन-मनन के ही इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं और यही होता है उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस जीवन्त विषय पर अच्छी पुस्तकों का भी नितान्त अभाव है।
टोनों-टोटकों, गंडे-तावीजों, उतारों, यन्त्र-मन्त्रों और तान्त्रिक साधनाओं पर हमारे धर्मशास्त्रों और अन्य प्राचीन ग्रन्थों में विपुल ज्ञान उपलब्ध है। इस विषय पर अच्छी पुस्तकों के अभाव का सबसे बड़ा कारण ही यह है कि इस प्रकार की पुस्तकें लिखते समय प्राचीन ग्रन्थों की तरफ ध्यान तक नहीं दिया जाता। इस पुस्तक की रचना करते समय मैंने उस प्राचीन ज्ञान के सागर से अत्यन्त उपयोगी मोती चुन-चुनकर बोलचाल की सरल भाषा में आपके लिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। मन्त्रों, यन्त्रों, प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों और विधि-विधानों का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि ये सभी सहज और सर्वसुलभ हों। भाषा की सुगमता पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता है तो सामग्री का शास्त्रोक्त और अनुभव सिद्ध होना वह प्रमुख गुण है, जिसका इस प्रकार की अधिकांश पुस्तकों में नितान्त अभाव होता है।
यद्यपि अधिकांश प्रयोग और उपाय शास्त्रसम्मत और अनेक ज्ञानीजनों द्वारा परीक्षित हैं, फिर भी किसी भी टोने-टोटके, यन्त्र-मन्त्र, साधना अथवा अन्य प्रयोग को करने के पहले कुशल गुरु अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से राय अवश्य ले लें। केवल पुस्तकें पढ़कर इस क्षेत्र में कदम रखना घातक भी सिद्ध हो सकता है। हम आपको यह स्पष्ट रूप से बता देना अपना नैतिक कर्तव्य समझते हैं कि किसी भी प्रयोग में आपकी सफलता आपके प्रयासों पर ही निर्भर करेगी। यही कारण है कि यदि आप किसी प्रयोग में असफल हो जाते हैं अथवा आपको अन्य किसी प्रकार की हानि होती है तो उसके लिए लेखक, प्रकाशक अथवा मुद्रक रंचमात्र भी जिम्मेदार नहीं होंगे। सफलता प्रदान करना ईश्वर की मर्जी पर निर्भर है, प्रयास करना आपका कार्य है, पुस्तक तो केवल राह दिखला सकती है। अतः असफलता की स्थिति में राह दिखलाने वाले को दोष न दें।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | 5001 प्रभावशाली टोने-टोटके और तावीज | 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej |
| Author: | Manoj Publications |
| Total pages: | 384 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 89 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi Book Pdf, Hindi Book 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Pdf Download, Hindi Book Free 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi Book by Manoj Publications Pdf, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi Book Pdf Free Download, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi E-book Pdf, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi Ebook Pdf Free, 5001 Prabhavashali Tone-Totake Aur Taaveej Hindi Books Pdf Free Download.

