Free Hindi Book True Love Never Dies In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, ट्रू लव नेवर डाइज | True Love Never Dies download pdf in hindi | Dr. Shelja Shrivastava Books PDF| ट्रू लव नेवर डाइज, True Love Never Dies Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
हॉस्पिटल का सारा मेडिकल स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ मीटिंग रूम में बैठे थे। सामने डॉ. धरा सिर झुकाए बैठी थी।
"सर प्लीज वन लास्ट चांस।" धरा धीमी आवाज में बोली।
"सर इट्स नॉट पॉसिबल, जो डॉक्टर खुद मानसिक रूप से बीमार हो वो किसी को ऑपेरेट नहीं कर सकता।" डॉक्टर विराज बोले।
"विराज प्लीज! तुम भी?" धरा ने भरी हुई असहाय आँखों से विराज की तरफ देखा।
"आई एम सॉरी धरा, पर दोस्ती अपनी जगह और ड्यूटी अपनी जगह। दोस्ती के लिए मैं किसी की जान का रिस्क नहीं ले सकता...।"
"सिर्फ इस एक पेशेंट के ऑपरेशन की परमिशन दे दीजिये। I will prove my self (मैं खुद को सही साबित कर दूँगी) I'm not a mentally ill person. Please try to understand... (मैं मानसिक बीमार नहीं हूँ। प्लीज समझने की कोशिश कीजिये।)"
"मुझे लगता है हमें डॉक्टर वशिष्ठ को एक मौका देना चाहिए। वो इस हॉस्पिटल की बेस्ट ब्रेन सर्जन हैं!" डॉक्टर माथुर बोले।
"नहीं..! डॉक्टर धरा अब इस काबिल नहीं हैं कि ऑपरेशन कर सकें। ब्रेन सर्जरी अपने आप में ही कॉम्प्लिकेटेड होती है और अगर डॉक्टर ही फिट नहीं होगी तो क्या ऑपरेशन करेंगी??" डॉक्टर अस्थाना बोले और फिर बहस शुरू हो गई।
कुछ लोग धरा के फेवर में थे पर ज्यादतर विरोध में।
"So it's final! डॉ धरा जब तक आप ठीक नहीं हो जाती, काम नहीं कर सकतीं।" हॉस्पिटल के डीन मुरली प्रसाद बोले।
"सर एटलीस्ट ये जो आज एडमिट हुआ है सुयश..। इसका ऑपरेशन तो करने दीजिये क्योंकि मेरे अलावा कोई सर्जन नहीं है आपके पास और उसे सीवियर ब्रेन इंजरी हुई है।"
धरा बोली।
हुई। "नो... यू मे गो नाउ!" डॉ मुरली बोले तो धरा ने टेबल पर हाथ पटके और उठ खड़ी
"आप गलत कर रहे है सर! उसको मेरी जरूरत है प्लीज मुझे ऑपरेशन करने दीजिये।" धरा बोली।
"प्लीज मिस धरा हमारे साथ कॉपरेट कीजिये!" मुरली प्रसाद बोले।
"ओके!" धरा बोली और उठ खड़ी हुई।
धरा जैसे ही रूम से बाहर निकली ओटी के बाहर उसी एक्सीडेंट विक्टिम सुयश की पत्नी स्नेहा दिखी। अभी तक उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। हाथ में पहने सुहाग के चूड़े के बीच हल्की-हल्की मेहंदी साफ दिखा रही थी कि यह एक नया जोड़ा है। धरा को देखते ही स्नेहा हाथ जोड़कर उसके पास आ गई।
"मैडम जी बताइए ना... मेरा सुयश ठीक हो जाएगा ना? प्लीज डॉक्टर बताइए ना। आप उनका इलाज करोगे ना?" स्नेहा बोली।
"कुछ कह नहीं सकते। आप हिम्मत रखिये और प्लीज अपनी फैमिली को बुला लीजिये!" धरा बोली।
"बुला लिया है मैडम जी सब तीन घण्टे में आ जायेंगे पर तब तक मैं इंतजार नहीं कर सकती। सिस्टर मीरा कह रही थीं कि सिर्फ आप मेरे सुयश को बचा सकती हो और कोई इस अस्पताल तो क्या इस पूरे एरिया में कुछ कर नहीं सकता सुयश के लिए, और वो इस हालत में नहीं कि उन्हें शिफ्ट किया जाए!" स्नेहा की आवाज भर्रा उठी।
धरा ने सिस्टर मीरा की तरफ देखा तो उसने नजरे झुका ली।
"हौसला रखो और भगवान पर भरोसा रखो।" धरा बोली।
"भगवान पर भरोसा है और आप पर भी। प्लीज़ सुयश का ऑपरेशन शुरू कर दीजिये, प्लीज़ मेरे पति को बचा लीजिये।" स्नेहा ने फिर से धरा के हाथ पकड़ लिए।
"यहाँ और भी बेहतर डॉक्टर हैं। आपके हस्बैंड को बेहतर से बेहतर इलाज मिलेगा पर आई एम सॉरी मैं उनका ट्रीटमेंट नहीं कर रही हूँ!" धरा बोली।
"प्लीज़ मैम मैंने पता किया। सब लोग बोल रहे हैं कि आप इस हॉस्पिटल की बेस्ट ब्रेन सर्जन हो। जिसको आप ऑपरेट कर दो उसे नया जीवन मिल जाता है। मेरे सुयश को बचा......
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | ट्रू लव नेवर डाइज | True Love Never Dies |
| Author: | Dr. Shelja Shrivastava |
| Total pages: | 141 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 3 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: True Love Never Dies Hindi Book Pdf, Hindi Book True Love Never Dies Pdf Download, Hindi Book Free True Love Never Dies, True Love Never Dies Hindi Book by Dr. Shelja Shrivastava Pdf, True Love Never Dies Hindi Book Pdf Free Download, True Love Never Dies Hindi E-book Pdf, True Love Never Dies Hindi Ebook Pdf Free, True Love Never Dies Hindi Books Pdf Free Download.

