Free Hindi Book Janha Ichhashakti, Wanha saflta In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, जहाँ इच्छाशक्ति, वहाँ सफलता | Janha Ichhashakti, Wanha saflta download pdf in hindi | Russell H. Conwell Books PDF| जहाँ इच्छाशक्ति, वहाँ सफलता, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
सफलता का कोई रहस्य नहीं है
सफलता का कोई रहस्य नहीं है। सफलता की आवाज़ हर जगह सुनाई देती है। यह बाज़ार में भी गूँजती है और वीराने में भी गूँजती है। इस आवाज़ में सिर्फ़ एक शब्द होता है - इच्छाशक्ति। जो भी युवक या युवती इस आवाज़ या पुकार को सुन लेता है और उस पर ध्यान देता है, वह जीवन में ऊँचाइयों पर पहुँच सकता है।
इच्छाशक्ति ही वह चीज़ है, जो यह तय करती है कि कोई युवा आगे चलकर सफल होगा या असफल। इच्छा आम है; यह सभी में होती है। लेकिन इच्छाशक्ति सबमें नहीं होती।
इच्छाशक्ति का क्या मतलब है?
इच्छाशक्ति का मतलब है, शक्तिशाली इच्छा। इसका मतलब है प्रबल इच्छा। इसका मतलब है 'करो या मरो' का जज्बा। इसका मतलब है शत-प्रतिशत समर्पण। महत्वपूर्ण इच्छा नहीं है, बल्कि यह है कि आपकी इच्छा कितनी शक्तिशाली है। यह जान लें कि जब तक आपकी इच्छा शक्तिशाली नहीं होगी, तब तक आप जीवन के युद्ध में सफलता नहीं जीत सकते।
इच्छाशक्ति का मतलब यह है कि आप अपने चुने हुए लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहते हैं... तमाम मुसीबतों के बावजूद... तमाम अवरोधों के बावजूद... तमाम निराशाओं के बावजूद। इसका मतलब यह है कि आप संशय या निराशा के भँवर में नहीं फँसते हैं। इसका मतलब यह है कि आप खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखते हुए अपने हिस्से का काम पूरा करते हैं। इसका मतलब यह है कि आप वे सारे त्याग करते हैं, जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए करने होते हैं। जिसका लक्ष्य जितना ज़्यादा बड़ा होता है, उसमें इच्छाशक्ति भी उतनी ही ज़्यादा होनी चाहिए। कम इच्छाशक्ति वाले लोग ज़्यादा ऊँचाई पर नहीं पहुँच पाते हैं। इसलिए अगर आप ज़्यादा ऊँचाई पर पहुँचना चाहते हैं, तो आपको अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ाना होगा, जिसे अँग्रेजी में विल पॉवर कहा जाता है। सच्ची इच्छाशक्ति का मतलब है पूर्ण समर्पण, दृढ़ संकल्प, अटूट हौसला और सच्ची लगन।
आप अपने भविष्य के निर्माता हैं
मैं पूरे संसार के युवाओं को पचास सालों से एक ही संदेश दे रहा हूँ। मैं इसे अपने भाषणों में देता हूँ, मैं इसे अपनी पुस्तकों में लिखता हूँ, मैं इसे हमारी युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवाओं को आमने-सामने भी देता हूँ। यह ऐसा संदेश है, जो पूरी तरह से सच है, क्योंकि मैंने खुद हज़ारों लोगों के जीवन में इसकी पुष्टि की है, जिनकी प्रगति का मैं चश्मदीद गवाह हूँ।
संदेश बहुत सरल है: आपका भविष्य संगमरगर की शिला की तरह आपके सामने खड़ा है। आप इसे जैसा चाहे, वैसा बना सकते हैं। इस मामले में कोई भी चीज़ आड़े नहीं आ सकती: न तो आनुवांशिकता, न ही परिवेश, न ही इंसान द्वारा थोपी गई कोई भी बाधा। कोई भी चीज़ आपको सफलता तक पहुँचने से नहीं रोक सकती, बशर्ते आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रेरणादायक संकल्प हो और आपका स्वास्थ्य व बुद्धि सामान्य हो।
जैसा हम देख चुके हैं, संकल्प और इच्छाशक्ति बहुत क़रीबी शब्द हैं। संकल्प वह तीर है, जो जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा लक्ष्य तक पहुँचता है। यह वह जिरहबख़्तर है, जिससे टकराकर विपत्ति की मिसाइलें हानि पहुँचाए बिना दूर गिर जाती हैं। मैंने हमेशा युवाओं के मन में इस अटल सत्य को अंकित करने की कोशिश की है कि जब वे दृढ़ संकल्प ले लेते हैं और अपने जीवन की बागडोर इच्छाशक्ति के हाथों में थमाकर कहते हैं, 'आगे बढ़ो, तो वे जीवन में ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो जाते हैं।
प्रबल इच्छा के सामने बाधाएँ घुल जाती हैं
जिस संस्था से फ़िलाडेल्फ़िया की टेंपल युनिवर्सिटी विकसित हुई, उसकी स्थापना आज से तीस साल पहले हुई थी। इसे स्थापित करने का उद्देश्य यह था कि उन ग़रीब लड़के-लड़कियों को ऊँची शिक्षा के अवसर मिल सकें, जो इसकी ख़ातिर मेहनत करने को तैयार हों।
मैं इस युनिवर्सिटी का संस्थापक और प्रेसिडेंट हूँ और 90,000 विद्यार्थियों को इस युनिवर्सिटी में आते हुए देख चुका हूँ। इनमें से ज़्यादातर विद्यार्थी जब फिलाडेल्फ़िया आए, तो उनके पास पैसे नहीं थे। लेकिन वे खाली हाथ नहीं आए थे। उनके पास शिक्षा हासिल करने का दृढ़ संकल्प था। उनकी आँखों में ज्ञान की भूख थी और उनके दिल में ज्ञान हासिल करने की प्रबल इच्छा थी। संक्षेप में, उनमें इच्छाशक्ति थी। इसलिए मैंने इन विद्यार्थियों में से एक को भी हारकर वापस लौटते नहीं देखा। ऐसा लग रहा था कि इस युनिवर्सिटी में आते समय उन्होंने पीछे लौटने की अपनी सारी नावें जला दी थीं और वे शिक्षा हासिल करने के लिए कटिबद्ध थे। संकल्प शक्तिशाली अम्ल जैसा होता है; इसके सामने सारी जंजीरें पिघल जाती हैं।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | जहाँ इच्छाशक्ति, वहाँ सफलता | Janha Ichhashakti, Wanha saflta |
| Author: | Russell H. Conwell |
| Total pages: | 46 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 2.6 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi Book Pdf, Hindi Book Janha Ichhashakti, Wanha saflta Pdf Download, Hindi Book Free Janha Ichhashakti, Wanha saflta, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi Book by Russell H. Conwell Pdf, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi Book Pdf Free Download, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi E-book Pdf, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi Ebook Pdf Free, Janha Ichhashakti, Wanha saflta Hindi Books Pdf Free Download.

