Free Hindi Book Gandhi Kyun Nahin Marte In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, गांधी क्यों नहीं मरते | Gandhi Kyun Nahin Marte download pdf in hindi | Kalpana Shastri Books PDF| गांधी क्यों नहीं मरते, Gandhi Kyun Nahin Marte Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
अनुवादक की ओर से
गांधी जी पर कई किताबें पढ़ी थीं। लगता था उनके बारे में मुझे अच्छी जानकारी है। उनकी आत्मकथा ने हमारे किशोर वय के मानस को बदल दिया था। गाँव को महत्त्व देने का, छोटे-छोटे उद्योगों को महत्त्व देने का सन्दर्भ मैं समझ चुकी थी। पर चन्द्रकान्त वानखेड़े की किताब मराठी में पढ़ने लगी तो भाषा के प्रवाह के साथ-साथ सामग्री भी बहुत अच्छी लगी।
जिन बातों पर गांधी को आज जरा ज्यादा, पर पहले भी हास्यास्पद बनाया जाता रहा उन बातों के पीछे छुपी नासमझी और झूठ दोनों चीजों को बड़ी ही प्रवाहपूर्ण और दमदार मराठी में चन्द्रकान्त वानखेड़े ने 'गांधी का मरत नाहीं' में बताया है।
मैं बीमार थी और कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था। कीमोथेरेपी के इंजेक्शन दिए जा रहे थे। एनसीआई के मनोचिकित्सक ने मुझे बताया कि यह इलाज आठ माह तक चलेगा। आप किसी ऐसी बात में अपना ध्यान लगाएँ जो आपको बहुत रुचिकर व प्रिय हो। मैं इस किताब को पढ़ने लगी और अनुवाद कर शुभमूर्ति और मेरी बेटी को बताने लगी। लिखित अनुवाद को शुभमूर्ति के बड़े भाई, डॉक्टर आशुतोष को भी भेजा। सभी ने हौसला बढ़ाया तो दूसरे कीमो से लेकर आठवें कीमो तक मैंने इस किताब का अनुवाद कर दिया।
राजकमल प्रकाशन को अनूदित सामग्री भेजी तो उनकी ओर से भी इसे प्रकाशित करने का तत्काल जवाब आया। इस तरह यह किताब 'गांधी क्यों नहीं मरते' आज आपके सामने है।
चन्द्रकान्त वानखेड़े महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लेखक हैं। गोपाल कृष्ण गोखले से लेकर सावरकर तक गांधी जी का महाराष्ट्र से जो सम्बन्ध है, वह सभी जानते हैं। दलितों के सन्दर्भ में जो गांधी जी ने किया उसे वे अच्छी तरह समझते हैं।
आशा है हमारी आजादी की लड़ाई के इतिहास को समझने में यह किताब हमें मदद करेगी और महात्मा गांधी होने का अर्थ क्या है, इस किताब को पढ़कर अधिक समझ में आएगा।
पुस्तक को प्रकाशित करने के लिए मैं राजकमल प्रकाशन के प्रबन्ध निदेशक अशोक महेश्वरी जी के प्रति आभार प्रकट करती हूँ जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस विषय में रुचि दिखाई। राजकमल प्रकाशन के सम्पादक मंडल का आभार जिन्होंने इसका ध्यान रखा कि किताब समय से छपकर आ जाए।
- कल्पना शास्त्री
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | गांधी क्यों नहीं मरते | Gandhi Kyun Nahin Marte |
Author: | Kalpana Shastri |
Total pages: | 122 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 34 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi Book Pdf, Hindi Book Gandhi Kyun Nahin Marte Pdf Download, Hindi Book Free Gandhi Kyun Nahin Marte, Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi Book by Kalpana Shastri Pdf, Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi Book Pdf Free Download, Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi E-book Pdf, Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi Ebook Pdf Free, Gandhi Kyun Nahin Marte Hindi Books Pdf Free Download.