Free Hindi Book Bachche Aur Darpan In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, बच्चे और दर्पण | Bachche Aur Darpan download pdf in hindi | Jos Elstgeest Books PDF| बच्चे और दर्पण, Bachche Aur Darpan Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आइने यानि दर्पण में कुछ ऐसा जादू है कि उनके साथ खेलने में और उनसे काम करने में बड़ा आनंद आता है। वयस्कों को शायद जादू और विज्ञान एक-दूसरे के दुश्मन लगते हों परंतु बच्चों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। दर्पणों में छिपा चमत्कार और आकर्षण शायद बच्चों को विज्ञान सीखने के लिए प्रेरित करे। परीकथाओं में जिन जादुई दर्पणों का ज़िक्र होता है वो वास्तविक दुनिया में तो नहीं मिलते। सभी बच्चों को यह बात अच्छी तरह पता होती है। परंतु साधारण दर्पण तो मिलते हैं और उनका कामकाज बच्चों का कौतुहल जगाता है। दर्पण के सामने रखी रखने से एक वस्तु, दो हो जाती हैं। दर्पण में आप अपना चेहरा देख सकते हैं। उसमें शब्दों के प्रतिबिंब उल्टे-पुल्टे दिखते हैं -दायां हाथ, बायां मालूम पड़ता है और दायां देखने में बायां लगता है। दर्पण से आप सूरज की रोशनी को छत पर छिटका सकते हैं और दो दर्पणों के बीच किसी भी वस्तु के अनगिनत प्रतिबिंब देख सकते हैं।
दर्पण सस्ते होते हैं और लगभग सभी जगह आसानी से मिलते हैं। बच्चे उन्हें घर से मांग कर ला सकते हैं। किसी भी कांच की एक सतह को अगर काला कर दिया जाए तो वह एक दर्पण बन जाता है चाहें वह भले ही आदर्श दर्पण न हो। कोई भी चमकदार, चिकनी सतह दर्पण का काम करती है। जैसे स्टील का कोई बर्तन। दरअसल, कई सारी साधारण चमकदार चीज़ों के आकार थाली, पहिए, हब या रिम, चम्मच आदि वस्तुओं के प्रतिबिंब काफी अलग दिखते हैं।
इस पुस्तक की गतिविधियों के लिए बच्चों को कोई बहुत लंबी-चौड़ी भूमिका की आवश्यकता नहीं है। बस बच्चों को दर्पण दें और खोजबीन करने में उनकी मदद करें। खुद के अपने प्रयोगों और अनुभवों से बच्चे दर्पणों के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जैसे ही बच्चों के हाथों में दर्पण आते हैं वह तुरंत अपनी खोजबीन चालू कर देते हैं। कुछ देर उन्हें मुक्त खोजबीन करने दें दर्पण के साथ जान-पहचान होने दें। इससे बच्चों के दिमाग में कुछ सवाल उठेंगे। वह क्या जानना चाहेंगे, इसे वे समझेंगे और खुद करके सीखेंगे। परंतु, मुक्त होकर केवल खेल-खिलवाड़ करना और वैज्ञानिक खोजबीन में काफी अंतर है। शिक्षक का रोल एक नियमित वातावरण बनाना है जिसमें बच्चे सच्ची खोजबीन कर सकें।
बच्चों की रुचियों के अनुसार ही शिक्षक कार्यक्रम को दिशा दे। कभी-कभी सभी बच्चे अपना काम रोक कर खोज और शोध से उपजी नई दिशाओं के बारे में चर्चा करें। कभी-कभी बच्चों को अकेले या एक छोटे समूह में चुनौती के रूप में एक समस्या दी जाए। प्रश्नों और ठोस कामों को या तो मुंह-जुबानी समझाया जा सकता है या फिर कागज़ पर लिख कर दिया जा सकता है। बच्चों के सब काम को संगठित कर एक ढांचा दिया जाए। इससे उनका काम अधिक वैज्ञानिक हो जाएगा।
इस पाठ में बच्चों के लिए कई गतिविधियां सुझाई गई हैं जिनके द्वारा वे दर्पणों के गुणधर्म खोज सकते हैं और प्रकाश पर उनका प्रभाव समझ सकते हैं। कई पन्नों की नकल करके उन्हें कार्यशीट दी जा सकती हैं। एक या अधिक दर्पणों द्वारा इन समस्याओं के हल ढूंढने के सुझाव भी दिए जा सकते हैं।
पाठों में कई विचार और सुझाव दिए गए हैं। सही समय पर उन्हें बच्चों के लिए गतिविधियों मे बदलना शिक्षक का काम है। कार्यशीटों का उपयोग भी शिक्षक के निर्णय पर निर्भर करेगा।
जो गतिविधियां सुझाई गई हैं उनमें कोई निश्चित क्रम नहीं है। कहां शुरु करें और किन गतिविधियों को चालू रखें यह शिक्षक पर निर्भर करेगा। बच्चों की परिस्थिति के अनुसार शिक्षक नई गतिविधियां जोड़ सकता है। इससे कई ऐसी नई चीजें निकलेंगी जो इस पुस्तक में नहीं दी गई हैं। जो सामान्य प्रयोग स्कूल में दिए होते हैं उन्हें यहां शामिल नहीं किया गया है।
प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रकाश की भौतिकी और उसके उसके विज्ञान को समझ पाना, शायद एक बड़ी बात लगे। परंतु रोचक प्रयोगों और गतिविधियों द्वारा यह काम करना बिल्कुल संभव है। "प्रतिबिंब" तब तक एक खोखला शब्द बना रहेगा जब तक बच्चे उसे दर्पण में हिला-डुला तक नहीं देखते। जैसे-जैसे बच्चों के अनुभव बढ़ेंगे और वे चर्चा करके, लिख कर, उन्हें और संगठित करेंगे, वैसे-वैसे बच्चों के दिमाग में समझ के नमूने उभरेंगे। इस प्रकार वे धीरे-धीरे ठोस अनुभवों से अमूर्त अवधारणाओं की समझ की ओर बढ़ेंगे। तब वे जादुई दर्पण के पीछे के विज्ञान को समझेंगे और इससे उन्हें बेहद खुशी मिलेगी।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | बच्चे और दर्पण | Bachche Aur Darpan |
Author: | Jos Elstgeest |
Total pages: | 13 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.4 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Bachche Aur Darpan Hindi Book Pdf, Hindi Book Bachche Aur Darpan Pdf Download, Hindi Book Free Bachche Aur Darpan, Bachche Aur Darpan Hindi Book by Jos Elstgeest Pdf, Bachche Aur Darpan Hindi Book Pdf Free Download, Bachche Aur Darpan Hindi E-book Pdf, Bachche Aur Darpan Hindi Ebook Pdf Free, Bachche Aur Darpan Hindi Books Pdf Free Download.