Free Hindi Book Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, गनबाते | Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala download pdf in hindi | Albert Liebermann Books PDF| गनबाते, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
जो पुस्तक आपके हाथों में है, यह एक ख़ास तरीक़े से मेरे लिए महत्त्व रखती है।
जब मेरे मित्र और सहयोगी फ्रान्सेस मिरालस मेरे पास जापान आते हैं तो यह एक नए अन्वेषण का आरंभ होता है यह ना केवल जापान की सुंदरता और इतिहास से जुड़ा होता है, बल्कि जापानी जीवनशैली की सुंदरता से भी संबंध रखता है, जो इसकी गहरी जड़ों को और अधिक समझने की इच्छा से प्रेरित होता है। कुछ वर्ष पूर्व, ऐसी ही एक यात्रा हमें टोक्यो से होते हुए इनोशीमा और फिर उससे भी आगे, ओगीमी तक ले गई, वहाँ सौ वर्ष से भी अधिक आयु वाले ओकीनावा निवासी रहते थे। यह हमारे लिए एक अद्भुत यात्रा का आरंभ था, इकिगाई के सिद्धांत और अभ्यास की लंबी यात्रा, जो हर दिन को भरपूर आनंद के साथ जीने का जापानी तरीक़ा कहलाता है। ओगीमी के जीवन को रूपांरित कर देने वाली यात्रा के माध्यम से हमने एक पुस्तक तैयार की इकिगाई द जैपनीज़ सीक्रेट टु अ लॉन्ग ऐंड हैप्पी लाइफ़।
मेरे मित्र 2019 के अंत में पुनः ओगीमी आए, वह दीर्घायु लोगों पर एक वृत्तचित्र बना रहे थे, मैं भी टोक्यो से उड़ान भर कर इस रोमांच का हिस्सा बनने पहुँचा।
हमारी आरंभिक यात्रा के लगभग पाँच वर्ष बाद, हमारी सोच सहज भाव से उन वृद्धों की ओर गई, जिनसे पहली यात्रा के दौरान भेंट हुई थी और साक्षात्कार लिए थे। हमें यह देख कर सुखद आश्चर्य हुआ कि हीगा अब भी पूरी तरह से स्वस्थ थी। जब हम उससे मिले थे तो वह छियानवे वर्ष की थी अब जब उसने अपने घर में हमारा स्वागत किया तो उसने बड़े ही गर्व से जापानी सरकार की ओर से 'शतायु' होने पर दिया गया औपचारिक सर्टिफिकेट दिखाया।
अगले दिन, हमारी मित्र मियागी ने हमें बताया कि ओगीमी का सबसे बूढ़ा व्यक्ति ओशीरो हमसे मिलना चाहता था, हम उससे अब तक मिल नहीं सके थे। हमारी पिछली यात्रा में भी मियागी हमारे साथ थी। उस एक सौ आठ वर्षीय बूढ़े ने अपने घर में हमारा स्वागत किया, उसका बयासी वर्षीय बेटा भी वहीं था।
ओशीरो बिना किसी सहारे के उठा और आगे आ कर हमारा स्वागत किया। एक सौ आठ साल के व्यक्ति का ऐसा जोश देखना अपने-आप में किसी प्रेरणा से कम नहीं था। उसने हमें अपने जीवन के किस्से सुनाए, युद्ध के वे रोमांचक प्रसंग सुनाए, जिनमें वह चमत्कारिक रूप से बच गया था, ओकीनावा में बहुत कम लोगों को ऐसा अवसर मिला था।
उसने हमें गर्व से अपनी तसवीर दिखाई, जिसमें वह एक सौवें जन्मदिन पर बाइक चला रहा था। जब हमने उससे उसके अतीत के बारे में पूछा तो उसकी आँखें किसी युवा की तरह जोश और जीवंतता से चमक उठीं। फिर हम बाग में गए और सब्ज़ियों को पानी दिया। ओशीरो ने बड़े धीरज से तसवीरें उतरवाईं। फिर उसने कुछ शिकुवासास (संतरे जैसा खट्टा फल) तोड़े और हमें उपहारस्वरूप दिए।
मैंने उससे आख़िरी प्रश्न किया :
"आपके अनुसार आपके लंबे जीवन का क्या रहस्य है?"
ओशीरो ने उत्तर दिया :
"गनबाता।"
इसका अनुवाद हो सकता है, "मैंने अपनी ओर से प्रयत्न किया और हमेशा अपनी ओर से बेहतरीन दिया।" कुछ देर के मौन के बाद उन्होंने कहा :
"माईनीची गनबाते मासु।"
इसका अनुवाद हो सकता है, "मैं प्रतिदिन प्रयत्न करता हूँ।"
उन्होंने मुझे और मेरे मित्र को विदा देते हुए झुक कर कहा, "गनबाते!"
"आओ, अभी से हर चीज़ के लिए अपना प्रयत्न करना आरंभ करो।"
ओशीरो से हुई इस बातचीत ने उस सोच पर ताज़ा रोशनी डाली जिसे मैं जापानी जीवनशैली में तब से देखता आ रहा हूँ जब मैं पहली बार बीस वर्ष पूर्व, टोक्यो आया था। जापानी किसी भी संकट के लिए लोचयुक्त व्यवहार रखते हैं और इतनी आसानी से हार नहीं मानते। उनकी यह भावना और जीवनशैली ही जापान के जीवन और यात्रा में नहीं दिखाई देती, बल्कि उनके साहित्य, फ़िल्मों, संगीत, एनीमी और मांगा में भी इसकी छाप दिखती है। जीवन के सभी पक्षों में व्यापकता ही इसका मंत्र है:
नाना कोरोबी यो ओकी
सात बार गिरें, और आठ बार उठें।
अब एक ऐसी पुस्तक का हाथों में होना कितनी अद्भुत बात है, जो गनबाते की भावना का गहराई से अध्ययन करती है। यह बहुत ही सरल और सटीक शैली में हमें सब कुछ समझाती चलती है। इस पुस्तक में अल्बर्ट ने भावना और व्यावहारिकता को एक साथ पिरोते हुए, कुछ ऐसे उपाय प्रस्तुत किए हैं, जिनके माध्यम से हम अपने दैनिक जीवन में......
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | गनबाते | Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala |
Author: | Albert Liebermann |
Total pages: | 158 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 6 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi Book Pdf, Hindi Book Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Pdf Download, Hindi Book Free Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi Book by Albert Liebermann Pdf, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi Book Pdf Free Download, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi E-book Pdf, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi Ebook Pdf Free, Ganbatte Sada Aage Badhne ki Japani Kala Hindi Books Pdf Free Download.