Free Hindi Book Vafadar Haathi In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, वफादार हाथी | Vafadar Haathi download pdf in hindi | Yukio Tsuchiya Books PDF| वफादार हाथी, Vafadar Haathi Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
एक ऐसी दुनिया रचना जिसमें लड़ाई, मारकाट और युद्ध न हों, हमेशा से इंसानियत का सबसे सुंदर सपना रही है। दुख इस बात का है कि इसे साकार करना अभी तक संभव नहीं हो पाया है।
राजनैतिक नेताओं, कूतनीतिज्ञों और सैनिक जनरलों के हाथ में शांति की कुंजी भले ही हो। परंतु इस महान जिम्मेदारी को केवल इन लोगों पर छोड़ देना गलत होगा। खासकर आज की स्थिति में, जब कि परमाणु युद्ध के आसार बहुत बढ़ गए हैं।
मेरा मानना है यह बेहद जरूरी है कि दुनिया का हरेक इंसान युद्ध को रोकने और शांति की बहाली के लिए प्रयास करे। एक अकेले इंसान की ताकत सीमित होती है। परंतु बहुत से लोगों की सामूहिक शक्ति बहुत ताकतवर होती है। हमें पता है कि अथाह समुद्र भी, छोटी-छोटी बूंदों को मिलकर ही बनता है।
पिछले बाईस सालों में मैंने अपने तमाम रेडियो और टेलीवीजन कार्यक्रमों और भाषणों में 'वफादार हाथी' नाम की इस कहानी को सुनाया है। इसे सत्ताइस साल पहले सन् १९५१ में युकियो थुचिया ने लिखा था।
दूसरे महायुद्ध के अंतिम दौर में टोक्यो पर अक्सर बम बरसाए जाते थे। शहर के चिड़ियाघर के रखवालों को युद्ध के कारण तमाम जानवरों को मार डालना पड़ा। उन्हें इस बात का डर था कि अगर कोई बम चिड़ियाघर पर आ गिरा तो जंगली जानवर शहर में घुस जाएंगे और वहां आतंक मच जाएगा। 'वफादार हाथी' में उन तीन हाथियों का मार्मिक वर्णन है जिन्हें उस दौरान टोक्यों के यूनो चिड़ियाघर में मार डाला गया।
मेरा इस कहानी को सुनाना शायद आपको एक मामूली सी बात लगे। परंतु बाइस साल तक लगातार, बिना हारे-थके, युद्ध को नकारने और शांति के बीज बोने का फायदा अब मुझे साफ नजर आ रहा है। इससे कितने ही बच्चों और लोगों के दिलो-दिमागों में शांति की लौ जगी है और वे अब युद्ध की तबाही, बेवकूफी और फिजूलखर्ची को घृणा की दृष्टि से देखने लगे हैं।
शिक्षक और माता-पिता अपने बच्चों का युद्ध के विनाशकारी पक्षों से परिचय करा सकते हैं और उनसे एक शांतिपूर्ण दुनिया गढ़ने के बारे में चर्चा कर सकते हैं। यह एक ऐसी सुंदर सौगात है जो सभी वयस्क दुनिया के बच्चों को दे सकते हैं।
मुझे पूरी उम्मीद है कि यह पुस्तक दुनिया के सभी देशों में पढ़ी जाएगी और इसके द्वारा लोगों के मन में जंग के खिलाफ नफरत जगेगी और उनके दिलों में अमन और चैन के बीज पनपेंगे। मुझे पूरी आशा है कि एक दिन ये शांति के बीज फूलेंगे और सारी दुनिया में अपनी महक फैलाएंगे।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | वफादार हाथी | Vafadar Haathi |
Author: | Yukio Tsuchiya |
Total pages: | 12 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.3 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Vafadar Haathi Hindi Book Pdf, Hindi Book Vafadar Haathi Pdf Download, Hindi Book Free Vafadar Haathi, Vafadar Haathi Hindi Book by Yukio Tsuchiya Pdf, Vafadar Haathi Hindi Book Pdf Free Download, Vafadar Haathi Hindi E-book Pdf, Vafadar Haathi Hindi Ebook Pdf Free, Vafadar Haathi Hindi Books Pdf Free Download.