Free Hindi Book Mud In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मिट्टी | Mud download pdf in hindi | Laurie Baker Books PDF| मिट्टी, Mud Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
इस पुस्तक को उठा कर और इसके पन्ने उलट कर शायद आपको कुछ अचरज तो जरूर हुआ होगा। भला 'मिट्टी' जैसा विषय भी इतना गम्भीरता से लिया जा सकता है कि उस पर एक पूरी किताब लिख डाली जाए। हो सकता है कि आपकी रुचि महज एक सतही उत्सुकता हो। यह भी संभव है कि आप मिट्टी के बारे में कुछ और जानना चाहते हों।
मिट्टी के बारे में कुछ और लिखने से पहले मैं आपको यह बता दूं कि में मिट्टी को महत्वपूर्ण क्यों समझता हूं। क्योंकि आप इस पुस्तक को पढ़ पा रहे हैं, इसका मतलब है कि आप शिक्षित हैं और एक सामान्य घर में रहते हैं। हो सकता है कि मकान एकदम आपकी रुचि के माफिक न हो। फिर भी घर की छत और दीवारें आपको कुछ-न-कुछ निजी सुरक्षा तो प्रदान करती ही होंगी। आंकड़ों से पता चलता है कि अपने देश में 2-3 करोड़ परिवारों के पास मकान तो दूर कोई झोपड़ी तक नहीं है। काश, न केवल सरकार, परंतु हम सभी लोग इस समस्या के निदान के बारे में सामूहिक रूप से सोचते, और इस कलंक को हटाने के लिए कुछ कदम उठाते।
दुख की बात यह है कि आज हम में से बहुत से लोग यह सोचने लगे हैं कि अच्छे और टिकाऊ मकान लोहे की सरिया, सीमेंट-कंक्रीट और पक्की ईंटों के बगैर बन ही नहीं सकते। परंतु लोहे और सीमेंट के उत्पादन में बहुत्त सारी ऊर्जा खर्च होती है। इसका मतलब यह है कि लोहे और सीमेंट के उत्पादन और दुलाई में बहुत सारा ईंधन खर्च होता है। सच्चाई यह है कि अपने देश में सबके लिए पक्के मकान बनाने लायक सीमेंट है ही नहीं। काफी सीमेंट कोरिया से आयात करना पड़ता है। देश के बहुत से इलाकों में ईंटों को पकाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल होता है
बहुत से लोगों को इस बात का आभास नहीं है कि एक सामान्य, मध्यम वर्ग के मकान में लगी ईंटों को पकाने भर के लिए दो या तीन पेड़ों को इंधन के लिए काटना पड़ेगा। परंतु यह सभी जानते हैं, और अगर नहीं जानते हैं तो सबको जानना चाहिए, कि पेड़ और जंगल लुप्त हो रहे हैं। हम पेड़ काट अधिक रहे हैं, उगा कम रहे हैं। पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों में बाढ़ आने का एक मुख्य कारण पेड़ों का काटना है। एक ओर तो हमें मकान बनाने
के लिए विदेशों से मंगाए मंहगे साधन और सामान नहीं इस्तेमाल करने चाहिए। दूसरी ओर हमें ऐसे सामान नहीं उपयोग करने चाहिए जिससे हमारे प्राकृतिक साधन जैसे पेड़ ईंधन के लिए काटे जाएं। ऐसे सामानों की सूची आजकल प्रचलित और फैशनेबिल समझी जाने वाले सीमेंट, स्टील, कंक्रीट, ईंटों और इमारती लकड़ी तक ही सीमित नहीं है। इस सूची में कांच, अल्युमिनियम, ऍसवेस्टास और जस्ता चड़ी लोहे की चादरें भी शरीक हैं।
इन सभी सवालों और समस्याओं पर यह टिप्पणी स्वाभाविक होगी, 'तो हम किन साधनों का इस्तेमाल करें?' किस इमारती सामान को बनाने में कम ईंधन खर्च होगा?' इसका एक उत्तर तो यह हो सकता है कि हम मकान बनाने में ज्यादा-से-ज्यादा पत्थर का प्रयोग करें। परंतु कई हिस्सों में इमारती पत्थर लगभग नहीं के बराबर है। दूसरा उत्तर यह हो सकता है कि मकान बनाने में हम मिट्टी का उपयोग करें। और आप यकीन करें या न करें, परंतु राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार देश में मिट्टी से बने मकानों की संख्या, अन्य किसी सामान से बने मकानों से ज्यादा है।
हमने मिट्टी के घर बनाना बंद क्यों कर दिया? दरअसल, हमने मिट्टी का इस्तेमाल बंद नहीं किया है। बहुत से ग्रामीण परिवार और गरीब लोग अभी भी मिट्टी के घर बनाते हैं। परंतु सरकारी आवास योजनाएं और मध्य-वर्ग घर निर्माण में मिट्टी को नहीं छूते। इसके कई कारण हैं एक तो लोग आजकल चीजों को खुद अपने हाथों से नहीं बनाते। लोग खुद तो नौकरी करते हैं और मजदूरों से अपने घर बनवाते हैं और खेत जुतबाते हैं। क्योंकि बच्चों को आजकल स्कूल का बोइस दोना होता हैं इसलिए उनसे भी मदद नहीं मिलती। दरअसल, खुद अपने हाथों से घर बनाने के लिए लोगों के पास अब वक्त ही नहीं है। आज से पचास साल पहले जो हुनर गांव में सभी जानते थे, वह आज बहुत कम लोग जानते हैं। इसके अलावा, आजकल हमें अपनी आर्थिक स्थिति का भी अच्छा-खासा भान है। मिट्टी के कच्चे घरों को लोग 'गरीब' और 'गंवारू' आदिवासी जीवनी से जोड़ने लगे हैं। 'अगर मैं मिट्टी के घर में रहूंगा तो मेरी बेटी से शादी कौन करेगा?'
सैकड़ों सालों से मिट्टी के घर बन रहे हैं। यह लम्बा अरसा मिट्टी के लगातार इस्तेमाल के पक्ष में एक ठोस सबूत है, जबकि सीमेंट कंक्रीट सौ वर्ष पुराना भी नहीं है। मेरे विचार में मिट्टी को हम सफलतापूर्वक अच्छे-से-अच्छे घर बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इक्कीसवीं शताब्दी में कदम रखने से पहले अगर हम चाहते हैं कि हरेक देशवासी के सर पर छत्त हो, तो हम इस संकल्प को मिट्टी के मकान बनाकर ही पूरा कर पाएंगे। इस पुस्तक में इन्हों कुछ विचारों का उल्लेख है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मिट्टी | Mud |
Author: | Laurie Baker |
Total pages: | 47 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.5 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mud Hindi Book Pdf, Hindi Book Mud Pdf Download, Hindi Book Free Mud, Mud Hindi Book by Laurie Baker Pdf, Mud Hindi Book Pdf Free Download, Mud Hindi E-book Pdf, Mud Hindi Ebook Pdf Free, Mud Hindi Books Pdf Free Download.