Free Hindi Book Julius Caesar In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, जूलियस सीज़र | Julius Caesar download pdf in hindi | Shakespeare Books PDF| जूलियस सीज़र, Julius Caesar Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
जूलियस सीज़र एक दुःखान्त नाटक है। शेक्सपियर ने इसे अपने साहित्यिक जीवन के तीसरे काल सन् 1601 से 1604 ई. के बीच लिखा था, तथा उसमें निराशा, वेदना और तिक्तता अधिक मिलती है।
कथा का स्रोत सर टामस नार्थ द्वारा अनूदित 'प्लूटार्क की सीज़र, ब्रूटस तथा ऐण्टोनी की जीवनियाँ' नामक पुस्तक से लिया गया है; प्लूटार्क ईसवी पहली शती का यूनानी लेखक था। उसने अनेक प्रसिद्ध ग्रीक तथा रोम-निवासियों के जीवन-चरित्र लिखे थे। सर टामस ने प्लूटार्क की ग्रीक भाषा की रचना के एक फ्रेंच अनुवाद से अनुवाद किया था। फ्रेंच अनुवादक का नाम जेक्विस अमयोत् था। वह आक्ज़ियर का पादरी था। इसी स्रोत से कथाएँ लेकर शेक्सपियर ने अपने तीन नाटक लिखे - जूलियस सीज़र, ऐण्टोनी एण्ड क्लियोपैट्रा तथा कोरियोलैनस। 1578 ई. में अनूदित 'गृह-युद्ध' नाटक तथा एपियन के इतिहास से भी 'जूलियस सीज़र' में मदद ली गई है। कुछ लोगों का मत है, शेक्सपियर से पूर्व स्टर्लिंग ने अंग्रेज़ी में जूलियस सीज़र कथानक पर नाटक लिखा था।
मूलतः यह एक राजनीतिक नाटक है। इसमें स्त्री पात्रों का विशेष महत्त्व नहीं है, किन्तु फिर भी यह अपने बहुपात्रों को लेकर भी एक आकर्षक नाटक है। इसमें राज्य, प्रजा और स्वतन्त्रता के प्रश्न पर गहरा विवेचन किया गया है।
ब्रूटस का खलनायकत्व ऐसी कुशलता से चित्रित है कि उसे देखकर घृणा नहीं होती किन्तु वेदना से हमारा हृदय व्याकुल हो उठता है। सीज़र तो बीच में ही मर जाता है, किन्तु लेखक ने अन्त तक ऐसा चित्रण किया है कि मरने पर भी वह हमारी आँखों के सामने रहता है और इस प्रकार नायक की अनुपस्थिति में भी नायक अनुपस्थित-सा नहीं दिखाई देता।
'जूलियस सीज़र' मनुष्यों के स्वार्थों और आवेशों का ही नहीं, न्याय और सापेक्ष सत्यों का एक अत्यन्त आकर्षक प्रदर्शन है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | जूलियस सीज़र | Julius Caesar |
Author: | Shakespeare |
Total pages: | 77 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.7 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Julius Caesar Hindi Book Pdf, Hindi Book Julius Caesar Pdf Download, Hindi Book Free Julius Caesar, Julius Caesar Hindi Book by Shakespeare Pdf, Julius Caesar Hindi Book Pdf Free Download, Julius Caesar Hindi E-book Pdf, Julius Caesar Hindi Ebook Pdf Free, Julius Caesar Hindi Books Pdf Free Download.