Free Hindi Book Alif Laila Urf Hazar Dastan In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, अलिफ लैला उर्फ हजार दास्तान | Alif Laila Urf Hazar Dastan download pdf in hindi | Unknown Books PDF| अलिफ लैला उर्फ हजार दास्तान, Alif Laila Urf Hazar Dastan Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
सहस्र-रजनी चरित्र, जो अब भी भारत में अपने अरबी नाम अल्फ लैला के प्रचलित बिगड़े हुए रूप 'अलिफ लैला' के नाम से अधिक जाना जाता है, वास्तव में लोक कथाओं का ऐसा संग्रह है जिसकी लोकप्रियता का मुकाबला पंचतंत्र की कथा माला के अलावा और कोई कथा-माला नहीं कर सकती। अरबी साहित्य इतिहास के लेखक प्रोफेसर आ.ए. निकलसन के कथनानुसार यूरोपवासियों में कुरआन से भी अधिक जिस अरबी साहित्य को जाना जाता है वह अल्फ लैला ही है। अरबी में अल्फ का अर्थ है एक हजार और लैला का अर्थ है रात। इस लिहाज से इस कथामाला का हिंदी नाम 'सहस्र रजनी चरित्र' बहुत उपयुक्त अनुवाद है।
प्रोफेसर निकलसन ने दसवीं शताब्दी ईस्वी के अरब लेखक और इतिहासकार मसऊदी के हवाले से कहा है कि अल्फ लैला की कथामाला का आधार फारसी की प्राचीन कथामाला 'हजार अफसाना' है। अल्फ लैला की कई कहानियाँ जैसे 'मछुवारा और जिन्न' 'कमरुज्जमा और बदौरा' आदि कहानियाँ सीधे 'हजार अफसाना' से जैसी की तैसी ली गई हैं।
निकलसन के अनुसार सब से अधिक कल्पनाशील कथाएँ यही हैं, शेष कहानियाँ जो अरब स्रोतों से आई हैं उनमें हास्यजनित मनोरंजन का तत्व अधिक है। निकलसन और मसऊदी का अपना एक विशेष दृष्टिकोण हो सकता है। मेरे विचार से जिसे इन लोगों ने कल्पनाशीलता का नाम दिया है वह जादू-टोने के बल खड़ा हुआ कल्पना का महल है। जिन अरब स्रोतों की कहानियों को इन लोगों ने हास्यात्मक मनोरंजन कहा है मेरे विचार से वे आधुनिकता के अधिक समीप हैं। यह सही है कि उनमें मानव मन की किन्हीं गहराइयों के दर्शन नहीं होते किंतु उनमें मिलने वाले उन्मुक्त वर्णन में हमें तत्कालीन समाज की जो झलकियाँ मिलती हैं वे उस समय के सामाजिक जीवन और सामाजिक मान्यताओं का अच्छा दिग्दर्शन कराती हैं। मैं इस पर बाद में कुछ कहूँगा, यहाँ मुझे सिर्फ यही कहना है कि जादू-टोने का सहारा पुराने कथाकार केवल इसलिए लिया करते थे कि स्वाभाविक वातावरण में श्रोताओं के कौतूहल को कायम रख सकें।
ऐसा मालूम होता है कि पुराने ईरानी कथा साहित्य का लगभग पूरा आधार ही जादू-टोने पर स्थापित है। फिरदौसी के शाहनामे में, जिसे एक प्रकार से प्राचीन ईरान का इतिहास कहा जा सकता है, अच्छे-खासे अनुपात में अलौलिक बातें पाई जाती हैं, जैसे जुहाक के कंधों पर साँप निकल आना, रुस्तम के पिता जाल का एक काल्पनिक पक्षी सीमुर्ग द्वारा पालन-पोषण, रुस्तम की देवों (राक्षसों) से लड़ाइयाँ आदि। हजार अफसाना की आधारकथा वही है जो अल्फ लैला में ज्यों की त्यों ले ली गई है। यह कथा है: एक बादशाह अपनी रानी के व्यभिचार को देख कर संन्यास ग्रहण का निर्णय लेता है और इस निर्णय को तभी बदलता है जब उसे और उसके भाई को एक जिन्न की रक्षिता स्त्री अपने साथ संभोग करने के लिए विवश कर देती है। इसके बाद वह बादशाह वापस आकर रानी को मरवा देता है और बाद में यह नियम बना लेता है कि रोज शाम को एक कन्या से विवाह करे और अगली सुबह उसे मरवा दे। अंत में उसी के मंत्री की बेटी बादशाह से विवाह करती है और एक हजार रातों तक मनोरंजक कहानियाँ कह कर अपनी मृत्यु टालती रहती है और इस काल के अंत तक बादशाह का हृदय ऐसा बदल जाता है कि वह न केवल मंत्री-कन्या को जीवित रहने देता है बल्कि अपना रोज शादी कर अगली सुबह रानी को मरवाने का नियम भी छोड़ देता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | अलिफ लैला उर्फ हजार दास्तान | Alif Laila Urf Hazar Dastan |
Author: | Unknown |
Total pages: | 256 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 2.5 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi Book Pdf, Hindi Book Alif Laila Urf Hazar Dastan Pdf Download, Hindi Book Free Alif Laila Urf Hazar Dastan, Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi Book by Unknown Pdf, Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi Book Pdf Free Download, Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi E-book Pdf, Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi Ebook Pdf Free, Alif Laila Urf Hazar Dastan Hindi Books Pdf Free Download.