Free Hindi Book Krishna Antim Dino Mein In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, कृष्ण अंतिम दिनों में | Krishna Antim Dino Mein download pdf in hindi | Ashok Sharma Books PDF| कृष्ण अंतिम दिनों में, Krishna Antim Dino Mein Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
द्वापर युग में ईश्वर ने अपनी समस्त शक्तियों के साथ साधु पुरुषों के उद्धार और आसुरी शक्तियों के दमन के लिए महाराजा शूरसेन के पुत्र वसुदेव और उनकी पत्नी, राजा देवक की पुत्री देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था।
उनके मानव जीवन के अन्तिम दिनों पर लिखने का विचार मन में आयाए तो लगा कि जब भगवान कृष्ण ने सोचा होगा कि इस मानव शरीर को छोड़ने का समय आ गया है, तब उनके मन में कैसे भाव आने शुरू हुए और कैसे उन्होंने इस देह से विदा ली होगी, इसका चित्रण आसान नहीं होगा। फिर लगा, लिखते समय मन में उनका ध्यान और दृष्टि उनकी ओर बराबर बनी रहे तो यह कार्य आसान हो सकता है।
बख्शी का तालाब, लखनऊ में माँ चन्द्रिका देवी की शक्ति पीठ है, जहाँ भीम के पौत्र बर्बरीक ने तपस्या की थी। वहाँ से भगवान श्रीकृष्ण का एक छोटा सा चित्र लाया। उसे अपने लिखने की मेज के सामने रख लिया। लिखते समय कई बार इतनी अच्छी अनुभूतियाँ मन में आई, लगा जैसे कि मैं उस कालखण्ड का दृष्टा हो गया हूँ। इसे आनन्द की अनुभूति कह सकते हैं।
लेखन थोड़ा सा आगे बढ़ा तो वृन्दावन में कृष्ण का रासलीलायें करना, स्नान करती गोपियों के वस्त्र चुराना, सोलह हजार एक सौ आठ रानियाँ होना जैसे प्रकरण भगवद्गीता के प्रणेता योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से मेल खाते नहीं लगे।
यह कार्य थोड़ा सा और आगे बढ़ने पर यह लगने लगा कि द्रौपदी के पाँच पति होने की बात तथा धृतराष्ट्र, पाण्डु, विदुर व कर्ण और पाँचों पाण्डवों के जन्म के सम्बन्ध में प्रचलित मान्यताएँ स्त्रियों के चरित्र का हनन जैसी हैं।
ऐसा लगने लगा कि इन सभी प्रसंगों का पुनरावलोकन होना चाहिए। यह भी लगा कि इन प्रसंगों के सम्बन्ध में स्वयं कृष्ण की अपनी दृष्टि क्या रही होगी?
यह पुनरावलोकन इसलिए भी और आवश्यक लगा कि भारतीय इतिहास से यदि राम और कृष्ण को मिथक मानकर निकाल दिया जाए तो यहाँ भारतवर्ष जैसा कुछ भी शेष नहीं बचेगा। उनके या उस समय के महान चरित्रों के साथ अभद्र प्रसंग जोड़ना, ऐसे प्रसंगों को मान्यता देना, उन्हें सच सिद्ध करने के लिए किसी भी पुस्तक का सन्दर्भ देना या इसके लिये भक्तिपूर्ण अथवा दार्शनिक व्याख्यायें प्रस्तुत करना, यह सब उन चरित्रों की गरिमा पर आघात करता है।
जिस कालखण्ड के ये प्रसंग हैं, उस समय का इतिहास लेखन मुझे व्यवस्थित और क्रमबद्ध नहीं लगता। इतिहास कथाओं के रूप में जीवित रखा जा रहा था, अतः उसमें काल्पनिक और अतार्किक बातों का जुड़ना स्वाभाविक था, और इन बातों को जोड़ने वालों द्वारा इसमें अपनी रुचि के अनुसार मोड़ देना भी बहुत सहज और सरल था।
मैंने इस पुस्तक के लेखन में गीताप्रेस, गोरखपुर की प्रकाशित 'संक्षिप्त महाभारत', आधुनिक कृष्ण भक्त, महान विद्वान व सारे विश्व में 'हरे कृष्ण हरे राम' के द्वारा ईश्वर के नाम को गंदुजारित करने वाले श्रीमद ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद विरचित 'पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण' से सन्दर्भ लिये हैं। श्री कृष्ण और उस काल के चरित्रों के बारे में पूर्ण प्रामाणिक सारे तथ्यों को एकत्र कर पाना किसी के लिये भी सम्भव नहीं है, किन्तु प्रयास तो किया ही जा सकता है और वही मैंने किया है।
कुछ विद्वान कहते हैं, महर्षि व्यास ने जो महाभारत लिखी उसकी विशालता अकल्पनीय थी, जिसे उन्होंने बोला और गणेश जी ने लिखा था। यह भी कहते हैं कि महर्षि व्यास ने उसमें आठ हजार आठ सौ इतने कठिन श्लोक भी लिखे थे, जिनका अर्थ समझने में गणेश जी को भी समय लगता था। उस विशाल ग्रन्थ को एक जीवन में पढ़ना और समझना सम्भव नहीं लगता।
गीताप्रेस की संक्षिप्त महाभारत भी दो खण्डों में और लगभग पन्द्रह सौ पृष्ठों में है। महाभारत में केवल कृष्ण और महाभारत से जुड़े चरित्रों का वर्णन ही नहीं हैं, अपितु नल-दमयन्ती सहित पता साल भी है। सीता भी है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | कृष्ण अंतिम दिनों में | Krishna Antim Dino Mein |
| Author: | Ashok Sharma |
| Total pages: | 145 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 1.6 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Arattai चैनल | Follow Us | |
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Krishna Antim Dino Mein Hindi Book Pdf, Hindi Book Krishna Antim Dino Mein Pdf Download, Hindi Book Free Krishna Antim Dino Mein, Krishna Antim Dino Mein Hindi Book by Ashok Sharma Pdf, Krishna Antim Dino Mein Hindi Book Pdf Free Download, Krishna Antim Dino Mein Hindi E-book Pdf, Krishna Antim Dino Mein Hindi Ebook Pdf Free, Krishna Antim Dino Mein Hindi Books Pdf Free Download.

