Free Hindi Book Anmol Khazane In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, अनमोल ख़ज़ाने | Anmol Khazane download pdf in hindi | Pustak Mahal, Delhi Books PDF| अनमोल ख़ज़ाने, Anmol Khazane Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
खोए हुए खजानों की खोज जहां एक ओर रोमांचक मनोरंजन का स्रोत है, वहीं इसके पीछे इतिहास के बारे में अजानी जानकारी प्राप्त करने और रातों-रात अमीर बनने की बलवती लालसा और महत्त्वाकांक्षा भी जुड़ी रहती है। बड़े-बड़े दस्साहसिकों ने अपने जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा खजाना खोजने में खपा दिया। जो इन्हें पाने में सफल हुए, अपना नाम अमर कर गए।
विश्व-प्रसिद्ध खजाना खोजियों में अटोका (Atocha) का खजाना तलाश करने वाले मेल फिशर (Mel Fisher) और तूतेनखामेन (Tutankhamen) का खजाना खोजने वाले हॉवर्ड कार्टर (Howard Carter) के नाम प्रमुख हैं। फिशर ने समुद्र की गहराइयों में अपना सब कुछ दांव पर लगाकर अथक खोज की और हॉवर्ड कार्टर ने 30 साल तक मिस्र के मशहूर पिरामिडों के आसपास खुदाई करके तूतेनखामेन का मकबरा खोज निकाला। वास्तविक जीवन के ऐसे ही महानायकों के कारनामों से प्रभावित होकर कहानीकारों ने कुछ ऐसी कृतियों की रचना की है, जिनकी विषय-वस्तु खजानों की खोज के आसपास बनी गयी और कालजयी साबित हुईं। रॉबर्ट लुई स्टीवेंसन (Robert Luise Stevenson) ने 'ट्रेजर आइलैंड' (Treasure Island) जैसा सर्वकालीन लोकप्रिय उपन्यास लिखा। एडगर एलन पो (Edger Allen Poe) की विख्यात कहानी 'द गोल्ड बग' (The Gold Bug) भी एक खोए हुए खजाने की खोज का रोमांचक ब्यौरा ही है। सर हेनरी राइडर हेगार्ड (Sir Henri Rider Hegard) ने 'किग सोलोमंस माइंस' (King Solomon's Mines) नामक उपन्यास लिखकर खजानों से जुड़ी एडवेंचर कहानियों की परंपरा को आगे बढ़ाया।
कई लोग संग्रहालयों और अभिलेखागारों में जाकर पुराने दस्तावेजों की छानबीन करने और अपने खाली समय में खजानों की खोज करने के शौकीन होते हैं। किसी गड़े हुए खजाने और उसकी रक्षा करते नाग देव की छवि अथवा हल चलाते-चलाते किसी किसान को मिले सोने की मोहरों भरे कलश की छवि लोक-कथाओं व तिलिस्म-कथाओं के माध्यम से भारतीय मन में रची-बसी हुई है। पर कहानी-किस्सों और शौकिया कोशिशों के दायरे से बाहर खजाना खोजना एक पेशा भी है। खजाना खोजने के लिए कंपनियां स्थापित की जाती हैं और अभियान दल भेजे जाते हैं। चाहे कैरेबियन समुद्र की गहराइयों में डूबा कोई स्पेनी युद्ध-पोत हो या किसी निर्जन द्वीप पर गड़ा हुआ समुद्री लुटेरों का कोई खजाना हो-युगों से इस तरह के खजानों की खोज की जाती रही है। दरअसल खजाना खोजना एक जुए की तरह होता है, जिसमें कभी-कभी तो मिले खजाने से ज्यादा रकम उसे तलाश करने के अभियान में ही खर्च हो जाती है। खजाने एक मिथक की तरह लोगों को आकर्षित करते हैं। यूनानी मिथक शास्त्र में गोल्डन फ्लीस (Golden Fleece) ढूंढ़ने के लिए अरगोनॉट्स (Argonauts) की समुद्री यात्रा पर निकले जेसन (Jason) की कहानी एक ऐसा ही मिथक है। आधुनिक युग में एल डोराडो (El Dorado) यानी स्वर्ण-नगरी की खोज भी एक ऐसा मिथक है, जिसका वजूद साबित करने के लिए अनगिनत लोगों ने समय, शक्ति, धन और प्राण गंवाए।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | अनमोल ख़ज़ाने | Anmol Khazane |
| Author: | Pustak Mahal, Delhi |
| Total pages: | 132 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 45 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Arattai चैनल | Follow Us | |
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Anmol Khazane Hindi Book Pdf, Hindi Book Anmol Khazane Pdf Download, Hindi Book Free Anmol Khazane, Anmol Khazane Hindi Book by Pustak Mahal, Delhi Pdf, Anmol Khazane Hindi Book Pdf Free Download, Anmol Khazane Hindi E-book Pdf, Anmol Khazane Hindi Ebook Pdf Free, Anmol Khazane Hindi Books Pdf Free Download.

