Free Hindi Book Kavya Kanan In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, काव्य कानन | Kavya Kanan download pdf in hindi | Shri Laxmidhar Shastri Books PDF| काव्य कानन, Kavya Kanan Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
यह छोटा सा पद्य संग्रह पाठकों के सामने उपस्थित है। इसकी उपादेयता के संबन्ध में कुछ कहना हमारा कर्तव्य नहीं है। इसके पन्ने उलटने पर पाठक स्वयं जान लेंगे कि इस प्रस्तुत प्रयास में साधारण योग्यता के विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है । यथासंभव अस्प-ष्टता तथा क्लिष्टता का परित्याग किया गया है। काव्य के विविध युगों के प्रतिनिधियों, विविध धाराओं के प्रवर्तक कवियों की केवल उन्हीं कृतियों का संकलन किया गया है जो भाषा तथा भाव दोनों की दृष्टि से नितान्त सरल तथा सरस हों। जिन साहित्यकों की रचनाएं साधारण हैं, तथा जो साधारण छात्रों की योग्यता के बाहर हैं, उनको इसमें स्थान नहीं दिया गया ।
और भी-अप्रौढ तथा सुकोमल अवस्था के विद्यार्थियों के हाथ कोरी आशयद्दीन शृङ्गार प्रधान कावताएं देने से जो उनके हितों की हानि होती है, इससे भी सभी शिक्षक परिचित हैं। इस अवस्था में विद्यार्थियों को किसी ऐसे उपकरण की आवश्यकता होती है जो उनके स्वस्थ मानसिक विकास तथा चरित्र-गठन में सहायक हो। इसी आशय से साहित्य की दृष्टि से उत्कृष्ट पर शृङ्गारिक रचनाओं का इस संकलन में समावेश नहीं किया गया है। इन सीमाओं से बाधित हो कर हमें कुछेक कवियों की अत्युत्तम रचनाओं को भी अपनी इच्छाओं के प्रतिकूल छोड़ना पड़ा है।
हिंदी साहित्य की प्रारंभिक अवस्था में वीर-गाथाओं की अधिकता थी । इस युग में वीर रस का अच्छा विकास हुआ था । चन्दवरदाई तथा जगनिक आदि इस युग के प्रसिद्ध कवि हुए हैं। किन्तु इस युग की भाषा के बहुत अव्यवस्थित होने के कारण उनकी कृतियों का यहां परि-चय नहीं दिया गया है। हिन्दी काव्य में दूसरा युग भक्ति का है। इस में निर्गुण तथा सगुण दो प्रकार की धाराएं दृष्टिगोचर होती हैं। निर्गुण भक्त कवियों में महात्मा कूबीर का नाम सर्व प्रथम है। इन्हों ने निर्भीकता से जाति भेद् तथा धर्म के बाह्य आडम्बर की चोट लगाई।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | काव्य कानन | Kavya Kanan |
| Author: | Shri Laxmidhar Shastri |
| Total pages: | 155 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 26 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Kavya Kanan Hindi Book Pdf, Hindi Book Kavya Kanan Pdf Download, Hindi Book Free Kavya Kanan, Kavya Kanan Hindi Book by Shri Laxmidhar Shastri Pdf, Kavya Kanan Hindi Book Pdf Free Download, Kavya Kanan Hindi E-book Pdf, Kavya Kanan Hindi Ebook Pdf Free, Kavya Kanan Hindi Books Pdf Free Download.

