Free Hindi Book Dr. Cuterus In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, डॉ. क्युट्रस | Dr. Cuterus download pdf in hindi | Dr. Tanaya Narendra Books PDF| डॉ. क्युट्रस, Dr. Cuterus Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
यह कोई ऐसी पुस्तक नहीं, जिसे सेक्स के बारे में लिखा गया है। मेरा मतलब है, यह आपको नहीं सिखाती कि आपको सेक्स कैसे करना है। यह कोई निर्देश देने वाला मैन्युअल नहीं है।
यह पुस्तक आपके शरीर से आपका परिचय करवाती है। खासतौर पर उन अंगों के बारे में, जिनके बारे में हम अकसर बात नहीं करते। अरे भई, वही सब, जो आपके कपड़ों के अंदर छिपा है। और फिर आप उन अंगों के साथ क्या करने का फैसला करते हैं- चाहे आप उन्हें किसी और के अंगों के साथ टकराएँ या उन्हें अपने कपड़ों के अंदर बड़े अच्छे तरीके से बैंककर रखें... खैर, यह सब तो पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, पर हमें इन अंगों के बारे में सचमुच बात करनी ही होगी। हमें आपके जेनीटल्स, आपके सो कॉल्ड 'प्राइवेट पार्ट्स' के बारे में बात करनी है, क्योंकि उनके बिना आज हम इस जगह न होते। मैं मजाक नहीं कर रही। अरे भई, आप लोगों का जन्म तभी तो हुआ, जब आपके पैरेंट्स ने अपने जेनीटल्स एक-दूसरे के साथ टकराए होंगे (हाय, सुनने में थोड़ा सा भद्दा लगा होगा, पर यह तो जिंदगी की हकीकत है)।
आप इस पुस्तक को एक बातूनी दोस्त की तरह समझ सकते हैं, जो आपको अपने बाकी दूसरे दोस्तों से मिलवाता है और फिर आपको और दोस्त मिल जाते हैं। यह आपकी पार्टी बुक है, जो आपको आपके अन्य दोस्तों से ज्यादा कूल बनाती है। (नहीं, सच कह रही हूँ। इस जगह से थोड़े से कूल फैक्ट्स लीजिए और अगली पार्टी में आजमाकर देखिए। आप वाकई हिट हो जाएँगे!) यह पुस्तक आपकी पैंट के अंदर से आपके जेनीटल्स को बाहर लाकर (ओफ्फोह, सच में नहीं) आपको उनसे मिलवाएगी और उम्मीद रखेगी कि आप लोग अच्छे दोस्त बन सकें; क्योंकि हम सबने मिलकर कहीं-न-कहीं तय कर लिया है कि हमारी बॉडी के पार्ट्स 'ऑ' नहीं 'हॉ' होंगे और मैं आपको इसे बदलने में मदद करना चाहूँगी; क्योंकि आपके जेनीटल्स सच में 'ऑ' ही हैं (मुझे क्यूट्स ऐसे ही तो नहीं कहते)।
हमारी मानवता के अस्तित्व को जारी रखने को सुनिश्चित करने के अलावा हमारे जेनीटल्स हमारे लिए और भी बहुत कुछ करते हैं। जैसे, कई टन काम (कोई मजाक नहीं है यह)। सू-सू, पीरियड और प्लेजर (अकेले या फिर साथी के साथ)। आखिरी प्वाइंट तो खासतौर पर जरूरी है, क्योंकि 'ट्रिविया टाइम' पूरी दुनिया में इनसान उन कुछ प्राणियों में से है, जो अपने मजे के लिए सेक्स करते हैं। डॉलफिंस (जो लोकप्रिय धारणा के विपरीत इतनी क्यूट नहीं होतीं, वे अपने मजे के लिए दूसरे जानवरों के साथ रेप करना पसंद करती हैं) और बोनोब्स (असल में क्यूट, पर सुपर हॉर्नी) उन प्राणियों में से हैं, जिन्हें अपने प्लेजर के लिए सेक्स चाहिए। खैर, मैंने अभी आपसे जो बात कही, वह सच में बड़ी जरूरी है; तो हम उनके बारे में बात क्यों नहीं करते ? जेनीटल्स अँधेरे कोनों में क्यों छिपे हैं (मेरा मतलब है, बेशक उन्हें कानूनी वजहों से छिपाकर रखना जरूरी है), जबकि वे असल में इतने कूल हैं। हम इनमें से कुछ बातों पर विचार करेंगे और कुछ अंदरूनी बातें भी होंगी। हम आपके शरीर के अंदरूनी अंगों की बात करेंगे कि वे आपके बाहरी अंगों से किस तरह जुड़े हैं और वे कितने कूल काम करते हैं और ऐसा क्या है, जो गलत हो सकता है। तो हमें अपना पढ़ाकू चश्मा पहनकर सुपर साइंसी बनना होगा, क्योंकि हम आपके 'जेनिटोयूरीनरी सिस्टम' के बारे में भी बात करने वाले हैं।
पर रुकिए, और भी कुछ बाकी है।
हम सेक्स से जुड़ी सारी बातें भी करेंगे सुरक्षा, सावधानियाँ, प्रेग्नेंसी, प्रेग्नेंट कैसे हों, प्रेग्नेंट कैसे न हों, इन्फेक्शंस, रजामंदी उफ्फ और भी बहुत कुछ है।
इसके अलावा भी और बहुत कुछ है।
बुनियादी तौर पर आप अपनी बॉडी, साइंस, हिस्ट्री, पॉलिटिक्स और मार्केटिंग के बारे में बहुत कुछ जानने वाले हैं। इस तरह की पुस्तक आपको अपने घर में कॉफी टेबल पर रखनी चाहिए, ताकि आप लोगों को दिखा सकें कि आप कितने बिंदास हैं। और हाँ, मैं अपनी ही पुस्तक की तारीफ कर रही हूँ; पर जैसा कि आपको भी पता चल ही जाएगा, यह सचमुच एक कमाल है (जैसे आपकी बॉडी!)।
तो चलिए फिर, शुरू करें। किसी भी अच्छे प्ले की तरह हम सबसे पहले कैरेक्टर्स का परिचय तो देंगे। तो दोस्तो, अपनी बॉडी से मिलने का समय हो गया है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | डॉ. क्युट्रस | Dr. Cuterus |
| Author: | Dr. Tanaya Narendra |
| Total pages: | 173 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 6 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Dr. Cuterus Hindi Book Pdf, Hindi Book Dr. Cuterus Pdf Download, Hindi Book Free Dr. Cuterus, Dr. Cuterus Hindi Book by Dr. Tanaya Narendra Pdf, Dr. Cuterus Hindi Book Pdf Free Download, Dr. Cuterus Hindi E-book Pdf, Dr. Cuterus Hindi Ebook Pdf Free, Dr. Cuterus Hindi Books Pdf Free Download.

