Free Hindi Book Swarn Siddhi In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, स्वर्ण सिद्धि | Swarn Siddhi download pdf in hindi | Dr. Narayan Dutt Shrimali Books PDF| स्वर्ण सिद्धि, Swarn Siddhi Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
भारतीय ज्ञान-विज्ञान अपनी श्रेष्ठता और गहनता के कारण विश्व-विख्यात रहा है, और भारतीय विद्याओं की महत्ता आज के वैज्ञानिक युग में भी दिन-प्रतिदिन स्पष्ट होती जा रही है। किंतु यह खेद का विषय है कि यही ज्ञान-विज्ञान अपनी ही धरती पर उपेक्षित और व्यंग्य की दृष्टि से देखा जाता है। दृष्टिकोण में आए परिवर्तन के साथ-साथ भारतीय ज्ञान की दुरुहता भी एक प्रमुख कारण रही है, क्योंकि इसे अपनी ही सम्पत्ति बनाए रखने के प्रयास में न केवल तोड़-मरोड़ दिया गया, अपितु यह नीरस, जटिल और अस्पष्ट भी हो गया। परिणामस्वरूप समाज ने ऐसे साहित्य को भय-मिश्रित जिज्ञासा की दृष्टि से देखना प्रारम्भ कर दिया।
इन सभी पुस्तकों का आधार पूज्यपाद गुरुदेव से प्राप्त सूत्र और उनके गृहस्थ व संन्यस्त शिष्यों के प्रामाणिक अनुभव रहे हैं। अपने आप में मौलिक और अनुभूत तथ्यों पर आधारित होने के कारण ही ये पुस्तकें जनमानस को गहराई तक न केवल स्पर्श कर सकीं, बल्कि उन्हें साधना के लिए नई चेतना प्रदान करने में भी समर्थ रहीं। यह सब कुछ संभव होने में हमें कोई आश्चर्य नहीं होता, क्योंकि न केवल इन पुस्तकों के, वरन् इन सभी शिष्यों के पीछे जो चैतन्य व्यक्तित्व है—जिनके ज्ञान और निर्देशन में इन सभी साधकों ने साधनाएं सम्पन्न कर सिद्धि प्राप्त की है और अनेक रोमांचक अनुभव किए हैं (जो इन पुस्तकों का आधार बने)—उनका नाम है डॉ. नारायणदत्त श्रीमाली जी, जो अपने संन्यासी शिष्यों के मध्य परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी के नाम से विख्यात हैं। एक ही व्यक्तित्व में ज्ञान की अनेक धाराएं समाहित देखकर वास्तव में आश्चर्यचकित रह जाना पड़ता है।
पूज्यपाद गुरुदेव के व्यक्तित्व से जुड़ी सैकड़ों-हजारों घटनाओं के आधार पर यदि उनके शिष्यों के अनुभव एकत्र किए जाएं, तो वह एक विशाल ग्रंथ का रूप ले लेगा।
वर्तमान में हमने इसी विशाल ज्ञान-भंडार में से पाठकों की रुचि और हित को ध्यान में रखकर इस द्वितीय सेट का निर्माण किया है, जिसके अंतर्गत जगदम्बा साधना, सौंदर्य, शिव साधना, उर्वशी, स्वर्ण सिद्धि, तारा साधना, तंत्र साधना, एवं हिप्नोटिज्म शीर्षक से आठ पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। अपने लघु कलेवर में भी प्रत्येक पुस्तक संबंधित विषय से पूर्ण ज्ञान समेटे हुए है तथा अत्यंत सहज और बोधगम्य शैली में लिखी गई है।
“जगदम्बा साधना” में भगवती दुर्गा से संबंधित शक्ति साधनाएं गोपनीय रहस्यों सहित प्रकाशित की गई हैं, जिनसे शास्त्रज्ञ भी अनभिज्ञ रह सकते हैं। “सौंदर्य” में जीवन में सौंदर्य की आवश्यकता और उसकी प्राप्ति का प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत है। “शिव साधना” में भगवान शिव से संबंधित अत्यंत दुर्लभ साधनाएं दी गई हैं। “उर्वशी” के अंतर्गत अप्सरा का संपूर्ण विवरण और साधना का वर्णन है। “स्वर्ण सिद्धि” में स्वर्ण निर्माण से जुड़े गोपनीय शास्त्रों का प्रकाशन किया गया है। “तारा साधना” में धन प्राप्ति की अचूक साधना वर्णित है। “तंत्र साधना” में जीवन को संवारने के कई दुर्लभ प्रयोग बताए गए हैं। वहीं “हिप्नोटिज्म” में सम्मोहन विज्ञान के सफल सूत्रों का पूर्ण प्रामाणिक वर्णन किया गया है।
हमें विश्वास है कि प्रथम सेट की ही भाँति यह द्वितीय सेट भी पाठकों की रुचि के अनुकूल होगा और उनके जीवन में लाभप्रद सिद्ध होगा।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | स्वर्ण सिद्धि | Swarn Siddhi |
Author: | Dr. Narayan Dutt Shrimali |
Total pages: | 52 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 24 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Swarn Siddhi Hindi Book Pdf, Hindi Book Swarn Siddhi Pdf Download, Hindi Book Free Swarn Siddhi, Swarn Siddhi Hindi Book by Dr. Narayan Dutt Shrimali Pdf, Swarn Siddhi Hindi Book Pdf Free Download, Swarn Siddhi Hindi E-book Pdf, Swarn Siddhi Hindi Ebook Pdf Free, Swarn Siddhi Hindi Books Pdf Free Download.