Free Hindi Book Afsos Ki Khabar In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, अफसोस की खबर | Afsos Ki Khabar download pdf in hindi | Alok Shukla Books PDF| अफसोस की खबर, Afsos Ki Khabar Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
जीवन की तरुणाई में युवा मन पूरी दुनिया को अपनी बाहों में भरने की कोशिश करता है, वो आसमान में उड़ना चाहता है पर ऐसा कर नहीं पाता, क्योंकि उसे समय बताता है कि इस दुनिया में मासूमियत कम, छल कपट और प्रपंच ज़्यादा है, ऐसे में उसके मन में बहुत कुछ ऐसा घुमड़ता है जिसे वो किसी के सामने सब उड़ेल देना चाहता है, पर उसे ऐसा भी कोई नहीं मिलता है तब उसकी ये घुमड़न कहीं काग़ज़ों में कोई आकार लेने का प्रयास करती है।
इस अव्यक्त की घुमड़न ही मेरा काव्य है। रीवा मध्य प्रदेश में 1986 में मेरे रंग सफ़र की शुरुआत के साथ ही मेरे लेखन का भी आग़ाज़ हो गया जिसने सबसे पहले अपने को कविता की शक्ल में व्यक्त किया। कविता का लेखन इस क्षोभ से हुआ कि 11वीं पढ़ते हुए मार्तंड स्कूल क्रमांक-1 में 1986 में महत्व पाने के लिए शिक्षक पिता स्व. श्री आर. डी. शुक्ल जी की डायरी से एक कविता उन्हें बिना बताये पढ़ दी। लोगों ने पसंद किया लेकिन खुद मैंने नहीं और फिर खुद लिखने की दिशा में बढ़ गया, कविता, कहानियों और बाद में नाटकों की शक्ल में। इसी दौरान पत्रकारिता से भी थोड़ा बहुत जुड़ाव रहा।
खैर इस लिखने में सोने में सुहागा तब हो गया जब कविताएं आकाशवाणी के रीवा केंद्र से, पहले युववाणी में और फिर काव्य सौरभ में प्रसारित भी होने लगीं। इसी के साथ कुछ समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुईं, तो कुछ कवि सम्मेलनों में भी मैं शिरकत करने लगा। पहले मैं आलोक नीरव के नाम से लिखता था, फिर अपने पूरे नाम आलोक कुमार शुक्ल के नाम से और अब आलोक शुक्ला के नाम से आपके सामने हूँ।
1996 में मुंबई जाने पर वहां के आकाशवाणी के काव्य सौरभ में भी कविताओं ने अपना स्थान बनाया, तो नाटकों में भी भाग लिया। यहीं पर कविताओं की एक पांडुलिपि बनाकर भोपाल मध्य प्रदेश में प्रकाशन की सरकारी योजना में भेजा, पर कुछ नहीं हुआ तो चुप हो कर अपनी कविताओं और नाटकों से गलबहियां करते हुए साल दर साल अभिनय की पगडंडियों में गुज़रता रहा।
इन्हीं गुज़रे सालों के साथ सोशल मीडिया ने एक क्रांति ला दी। खास तौर पर फेसबुक ने और मेरी कविताओं ने इसे अपना अड्डा बनाया और प्रकाशन की बात दर किनार हो गई।
समय के साथ रंगकर्म और पत्रकारिता के साथ लेखन का सफ़र जारी रहा। किन्तु कोरोना काल में दो जून 2020 को गंभीर बीमारी ने मुझे तीन साल के लिए बिस्तर पकड़ा दिया। दुनिया जहान वीरान हो गया। ऐसे में 2021 के आख़िर में राही पब्लिकेशन से मेरे छोटे-बड़े सात नाटकों का संग्रह 'ख़्वाबों के सात रंग', आपके सामने आया। इसके बाद 2022 में इंडियानेट से मेरे तीन दशकों के रंगकर्म और बॉलीवुड के संस्मरण पर आधारित किताब 'एक रंगकर्मी की यात्रा', छपकर आई। इस सबने मेरे अन्दर बीमारी से ठीक होने का आत्मविश्वास भरा और फिर धीरे-धीरे तीन दशक की कविताओं को चुन-चुन कर काव्य संग्रह की पाण्डुलिपि बनानी शुरू की, जिसे फाइनल करने में मित्र मनोज श्रीवास्तव ने काफ़ी मदद की। तत्पश्चात मित्र अरुण शेखर के संदर्भ से ज्ञानमुद्रा के प्रकाशक वरुण महेश्वरी जी से सहृदय चर्चा हुई, जिनकी सहृदयता से ये काव्य संग्रह 'अफ़सोस की ख़बर...' के रूप में आपके सामने है, खुशी की बात कि पहली बार अपने प्रदेश के प्रकाशन से ये प्रकाशित हुआ जहाँ से मेरी लेखन यात्रा का आरम्भ हुआ था, बहुत-बहुत शुक्रिया।
यह काव्य संग्रह, मेरे रीवा, मुंबई और दिल्ली में रिहाइश के दौरान देश-दुनिया और जीवन में घटने वाली घटनाओं की तीन दशकीय शब्द यात्रा है। उम्मीद है आप सबका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | अफसोस की खबर | Afsos Ki Khabar |
| Author: | Alok Shukla |
| Total pages: | 125 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 0.8 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Afsos Ki Khabar Hindi Book Pdf, Hindi Book Afsos Ki Khabar Pdf Download, Hindi Book Free Afsos Ki Khabar, Afsos Ki Khabar Hindi Book by Alok Shukla Pdf, Afsos Ki Khabar Hindi Book Pdf Free Download, Afsos Ki Khabar Hindi E-book Pdf, Afsos Ki Khabar Hindi Ebook Pdf Free, Afsos Ki Khabar Hindi Books Pdf Free Download.

