Free Hindi Book Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, महालक्ष्मी सिद्धि एवं साधना | Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana download pdf in hindi | Narayan Dutt Shrimali Books PDF| महालक्ष्मी सिद्धि एवं साधना, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
लक्ष्मीसाधनाओं से सम्बन्धित यह अद्वितीय पुस्तक आपके हाथों में है। महत्वपूर्ण पुस्तक का मूल्यांकन उसके पन्नों के भार या उसके वजन से नहीं किया जाता, बल्कि उसमें निहित सामग्री से किया जाता है। यह पुस्तक अपने छोटे कलेवर में अत्यंत महत्वपूर्ण और सारगर्भित सामग्री समेटे हुए है, जिसे साधना में रत व्यक्ति ही भली-भांति समझ सकता है।
दरिद्रता जीवन का अभिशाप है। निर्धन व्यक्ति हर क्षण मरता है और हर क्षण पुनः जन्म लेता है। जब कोई व्यक्ति दिया हुआ कर्ज़ वसूलने उसके पास पहुँचता है, तो वह अपने आपको मृतक सा अनुभव करता है। जब वह अपने बच्चों की फीस समय पर जमा नहीं करा पाता, उनकी आवश्यकताएँ पूरी नहीं कर पाता, या पत्नी की इच्छाओं को संतुष्ट नहीं कर पाता, तब वह स्वयं को दुर्बल, असहाय और मृतवत् अनुभव करने लगता है। क्योंकि समूचा संसार आर्थिक आधार पर ही टिका हुआ है; जीवन के सारे कार्य धन के इर्द-गिर्द सिमट जाते हैं। जीवन में आर्थिक दृष्टि से उन्नति करना और समृद्धि प्राप्त करना, वास्तव में जीवन को पूर्णता देना है।
कई बार व्यक्ति अथक परिश्रम करता है, चौबीसों घंटे कार्य या व्यापार में लगा रहता है, फिर भी आर्थिक दृष्टि से सफलता उसे नहीं मिलती। व्यापार में बाधाएँ आती हैं, हानियाँ होती हैं, और आवश्यक आर्थिक सम्पन्नता दुर्भाग्यवश प्राप्त नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में एकमात्र उपाय यह रह जाता है कि साधनाओं के माध्यम से अपने आध्यात्मिक पक्ष को जागृत कर उसे पूर्णता प्रदान की जाए।लेकिन अनुष्ठान या मन्त्र-प्रयोग आजकल कुछ पंडितों का एकाधिकार बन चुका है। अनुष्ठान करवाना बहुत महँगा और व्यय-साध्य हो गया है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए सम्भव नहीं। साथ ही, यह भी आवश्यक नहीं कि पंडित स्वयं मन्त्र-साधना या अनुष्ठान में सक्षम हों।
ऐसी अन्धकारमयी स्थिति में यह पुस्तक एक दीपक के समान है, जिसका प्रकाश साधारण मनुष्य के जीवन की गरीबी मिटा सकता है और आर्थिक पूर्णता ला सकता है। इसमें जो साधनाएँ दी गई हैं, वे सभी प्रामाणिक हैं और गृहस्थ व्यक्तियों द्वारा की गई हैं, जिनसे वे पूर्णतः सफल हुए हैं। यही साधनाएँ इस पुस्तक में प्रस्तुत की गई हैं, जिनके प्रयोग से निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होता है।किसी भी साधना में कुछ वस्तुओं की आवश्यकता होती ही है, क्योंकि मन्त्र का सीधा सम्बन्ध उपकरण से होता है। इसलिए उपकरण का चयन करते समय सावधानी आवश्यक है। कोई भी वस्तु शुद्ध, प्रामाणिक और मन्त्र-सिद्ध चैतन्य प्राण-प्रतिष्ठित हो, तो निश्चय ही सफलता मिल सकती है। इस प्रकार की साधनाएँ पुरुष या स्त्री, बालक या वृद्ध—कोई भी कर सकता है। परिवार का कोई एक व्यक्ति साधना कर सफलता प्राप्त करता है, तो उसका लाभ पूरे परिवार को प्राप्त होता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | महालक्ष्मी सिद्धि एवं साधना | Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana |
Author: | Narayan Dutt Shrimali |
Total pages: | 127 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 6.6 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi Book Pdf, Hindi Book Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Pdf Download, Hindi Book Free Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi Book by Narayan Dutt Shrimali Pdf, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi Book Pdf Free Download, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi E-book Pdf, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi Ebook Pdf Free, Mahalaxmi Siddhi Ebam Sadhana Hindi Books Pdf Free Download.