Free Hindi Book Ek Yahoodi Ladki Ki Talash In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, एक यहूदी लड़की की तलाश | Ek Yahoodi Ladki Ki Talash download pdf in hindi | Patrick Modiano Books PDF| एक यहूदी लड़की की तलाश, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आठ वर्ष पहले, 'पारी स्वार' अख़बार की एक बहुत पुरानी प्रति के पृष्ठ तीन के एक शीर्षक ने अचानक ही मेरा ध्यान खींच लिया था। 31 दिसम्बर, 1941 की तारीख़ के इस अख़बार में यह ख़बर 'दिन-प्रतिदिन' नामक कॉलम में छपी थी। ख़बर कुछ इस प्रकार थी-
पेरिस
लापता-डोरा ब्रूडर नाम की एक लड़की, उम्र 15 वर्ष, क़द 1.55 मीटर, अंडाकार चेहरा, सलेटी भूरी आँखें, भूरे रंग की स्पोर्ट्स जैकेट, मैरून रंग का पुलओवर, नेवी-ब्लू स्कर्ट और हैट, और भूरे रंग के स्पोर्ट्स शूज़। कोई भी जानकारी होने पर मोन्स्योर और मदाम ब्रूडर, 41 ऑर्नानो पथ, पेरिस, के पते पर देने/भेजने की कृपा करें।
ऑर्नानो पथ के आसपास के इलाक़े को मैं एक ज़माने से जानता था। बचपन में मैं अपनी माँ के साथ सेंत-उवों के कबाड़ी बाज़ारों में जाया करता था। हम लोग पोर्त द क्लिन्याकूर्र या कभी-कभार 18वें ज़िले के टाउन हाल के बाहर बस से उतरते थे। वह हमेशा शनिवार या रविवार की दोपहर का समय होता था।
सर्दियों के दिनों में क्लिन्याकूर्र बैरकों के बाहर के छायादार फुटपाथ पर एक मोटू फ़ोटोग्राफ़र खड़ा रहता था। आँखों पर एक गोल चश्मा चढ़ाए और अपनी फूली हुई नाक को मटकाते
हुए वह आने-जानेवालों की भीड़ में अपना ट्राइपोड टिकाकर एक 'यादगार फ़ोटो' खिंचवाने की गुहार करता रहता था। गर्मियों में वह बार दु सोलेइ के बाहर दूवील के चौड़े रास्ते पर खड़ा दिखाई देता था। वहाँ उसे खूब ग्राहक मिलते थे। लेकिन यहाँ क्लिन्याकूर्र पर शायद लोग फ़ोटो खिंचवाना पसन्द नहीं करते थे। उसका ओवरकोट काफ़ी खस्ताहाल था और एक जूते में सुराख़ भी दिखाई देता था।
मुझे मई 1950 की एक धूप-भरी दोपहर की भी याद है, जब ऑर्नानो पथ और बार्बेस पथ बिलकुल सुनसान रहते थे। अल्जीरिया की घटनाओं की वजह से हर चौराहे पर सिर्फ़ सैनिकों के कुछ जत्थे मौजूद होते थे।
1965 की सर्दियों में भी मेरा इस इलाक़े में आना-जाना रहा। मेरी एक प्रेयसी थी जो शौम्पिओने मार्ग, ऑर्नानो 49-20 में रहती थी।
तब तक बैरकों के बाहर रविवार की भीड़ उस फ़ोटोग्राफ़र को न जाने कहाँ खदेड़ चुकी होगी। हालाँकि मैं यह देखने के लिए कभी वहाँ गया नहीं। ये बैरकें आख़िर किस काम आती थीं? मुझे पता चला कि इनमें औपनिवेशिक फ़ौजें रहा करती थीं।
जनवरी 1965 की शाम। लगभग छह बजे ही ऑर्नानो पथ और शौम्पिओने मार्ग के चौराहे पर अँधेरा घिरने लगा था। मेरा मानो कोई वजूद ही नहीं था, मैं उन गलियों, उस अस्त होते सूरज का हिस्सा बनकर रह गया था।
ऑर्नानो पथ के छोर के दाईं तरफ़ पड़नेवाले आख़िरी कैफ़े का नाम 'वेर्स तुजूर' था। बाईं तरफ़, नेय पथ के सिरे पर, एक दूसरा कैफ़े था, जहाँ एक ज्यूक बॉक्स भी था। ऑर्नानो-शौम्पिओने चौराहे पर एक दवाखाना और दो-एक कैफ़े थे। इनमें दुहेम मार्ग के कोने पर पड़नेवाला कैफ़े ज़्यादा पुराना था।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
|---|---|
| Name of Book: | एक यहूदी लड़की की तलाश | Ek Yahoodi Ladki Ki Talash |
| Author: | Patrick Modiano |
| Total pages: | 137 |
| Language: | हिंदी | Hindi |
| Size: | 41.5 ~ MB |
| Download Status: | Available |
| हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi Book Pdf, Hindi Book Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Pdf Download, Hindi Book Free Ek Yahoodi Ladki Ki Talash, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi Book by Patrick Modiano Pdf, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi Book Pdf Free Download, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi E-book Pdf, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi Ebook Pdf Free, Ek Yahoodi Ladki Ki Talash Hindi Books Pdf Free Download.

