Free Hindi Book Aap IAS Kaise Banenge In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, आप IAS कैसे बनेंगे | Aap IAS Kaise Banenge download pdf in hindi | Dr. Vijay Agrawal Books PDF| आप IAS कैसे बनेंगे, Aap IAS Kaise Banenge Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
IAS बनने का फैसला ?
यदि आपने आई.ए.एस. बनने का फैसला कर ही लिया है, तो देश के इस सबसे बड़े और काफी कुछ कठिन दंगल में आपका स्वागत है। मेरी शुभकामनाएँ भी हैं और ईश्वर से आपके लिए प्रार्थना भी है कि वह लम्बे समय तक आपके धैर्य, आपके आत्मविश्वास और आपके जोश को बनाए रखे, क्योंकि ये सभी बातें इसके लिए बहुत ज़रूरी होती हैं।
फिर भी, इससे पहले कि मैं आपको यह बताऊँ कि आप आई.ए.एस. कैसे बन सकते हैं, मैं आपसे एक प्रश्न पूछने की, एक बहुत ही ज़रूरी और मूलभूत प्रश्न पूछने की इजाजत चाहूँगा। मैं आपसे यह प्रश्न इसलिए पूछना चाह रहा हूँ क्योंकि मैंने आई.ए.एस. के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के अपने लम्बे अनुभव में यह पाया है कि हमारे नौजवान जोश में आकर, पर्याप्त सोचे-समझे बिना ही, इस दंगल में कूद पड़ते हैं और कुछ सालों तक पटखनी खाने के बाद पस्त होकर इससे बाहर आ जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस प्रतियोगिता में उतरने से पहले प्रत्येक स्टूडेन्ट को खुद से वह प्रश्न करना ही चाहिए जो अभी मैं आपसे पूछने जा रहा हूँ।
मैं आपसे यह पूछने कतई नहीं जा रहा हूँ कि 'आप आई.ए.एस. क्यों बनना चाहते हैं?' इसके वही घिसे-पिटे उत्तर सुनते-सुनते मेरे कानों ने अपना धैर्य खो दिया है। वैसे भी, चाहे आप पावर्स के लिए बन रहे हों आई.ए.एस. या सोशल स्टेटस के लिए या शान-शौकत और लालबत्ती वाली गाड़ी के लिए, इससे आपकी तैयारी का कुछ भी लेना-देना नहीं है। आप किसी भी नौकरी में जाने की सोचें, उसमें कुछ न कुछ तो ऐसा होता ही है जो आपको याक्कर्षित करता है, तभी तो आप वहाँ जाना चाहते हैं- बशर्ते कि ऐसा करने को मजबूरा इस मायने में अभी भी सबसे अलग इसलिए है क्योंकि इसमें ढेर सारे आकर्षण हैं। सच पूछिए तो आकर्षण ही आकर्षण हैं। इसलिए यदि देश के अधिकांश स्टूडेन्ट इसमें जाना चाहते हैं तो मैं इसे ग़लत नहीं मानता। हाँ, अब यह बात अलग है कि यदि हम राष्ट्र के परिप्रेक्ष्य में सोचें तो एक डॉक्टर का या एक इंजीनियर का आई.ए.एस. में जाना हमारी राष्ट्रीय क्षति है, क्योंकि देश ने उसे डॉक्टर या इंजीनियर बनाने में जो खर्च किया है उसका उसे कोई फायदा नहीं मिल सकेगा। आई.ए.एस. तो कोई भी बन सकता है, लेकिन डॉक्टर और इंजीनियर हर कोई नहीं बन सकता। फिर भी, जब तक यूपीएससी ने देश के हर नागरिक को इसमें शामिल होने की इजाजत दे रखी है, तब तक आपका भी, यानी कि डॉक्टर्स और इंजीनियर्स का भी इस दंगल में स्वागत है।
तो अब मैं आता हूँ अपने इस मूल सवाल पर जो मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, और चाहता हूँ कि आप मेरे इस सवाल का जवाब पूरी गम्भीरता के साथ दें और काफी विचार करने के बाद दें। तो मेरा सवाल यह है कि 'आपने अपने आप में ऐसा क्या देखा कि आपको लगा कि आप एक आई.ए.एस. अफसर बन सकते हैं?' बस एक यही छोटा-सा सवाल है।
इससे पहले कि आप इस किताब को आगे पढ़ना शुरू करें, आपको चाहिए........
Details of Book :-
        Particulars | 
      
        Details (Size, Writer, Dialect, Pages) | 
    
|---|---|
| Name of Book: | आप IAS कैसे बनेंगे | Aap IAS Kaise Banenge | 
| Author: | Dr. Vijay Agrawal | 
| Total pages: | 261 | 
| Language: | हिंदी | Hindi | 
| Size: | 28 ~ MB | 
| Download Status: | Available | 
    | हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
|---|---|---|
| Whatspp चैनल | Follow Us | |
| Follow Us | ||
| Follow Us | ||
| Telegram | Join Our Channel | |
| Follow Us | ||
| YouTube चैनल | Subscribe Us | |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Aap IAS Kaise Banenge Hindi Book Pdf, Hindi Book Aap IAS Kaise Banenge Pdf Download, Hindi Book Free Aap IAS Kaise Banenge, Aap IAS Kaise Banenge Hindi Book by Dr. Vijay Agrawal Pdf, Aap IAS Kaise Banenge Hindi Book Pdf Free Download, Aap IAS Kaise Banenge Hindi E-book Pdf, Aap IAS Kaise Banenge Hindi Ebook Pdf Free, Aap IAS Kaise Banenge Hindi Books Pdf Free Download.

