Free Hindi Book Aalsi Logon Ke Liye Health Management In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, आलसी लोगों के लिए हेल्थ मैनेजमेंट | Aalsi Logon Ke Liye Health Management download pdf in hindi | Dr. Sudhir Dixit Books PDF| आलसी लोगों के लिए हेल्थ मैनेजमेंट, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
भगवान कार्तिकेय और गणेशजी की कहानी शायद आपने पढ़ी या सुनी होगी। भगवान शिव को ब्रह्माजी ने एक आम दिया था, जिसे खाने वाले को पूर्ण ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त हो जाएगी। शिवजी सोच रहे थे कि वे यह आम अपने दोनों बेटों में से किसे दें। उन्होंने दोनों बेटों में एक प्रतियोगिता कराई और उसे जीतने वाले को आम के फल का इनाम में मिलेगा। चुनौती यह थी कि उनमें से जो भी संसार का तीन बार चक्कर पहले लगाएगा, वही जीतेगा। मेहनती कार्तिकेयजी तुरंत काम में जुट गए और अपने वाहन मोर पर सवार होकर चले गए। दूसरी तरफ़, गणेशजी ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके शॉर्टकट खोजा। उन्होंने अपने माता-पिता के तीन चक्कर लगाकर कहा कि उनके माता-पिता ही उनके लिए पूरा संसार हैं। इस तरह वे चंद पलों में ही जीत गए और लंबी मेहनत से भी बच गए। ध्यान रहे, गणेशजी ने अपने पैरों का नहीं, बल्कि अपने दिमाग़ और बुद्धि का इस्तेमाल करके शॉर्टकट खोजा। यही नवाचार कहलाता है। इसलिए अगर लोग आपकी आलसी कहते हैं, कामचोर कहते हैं, तो इसे आलोचना न समझें। इसे तो प्रशंसा समझें, क्योंकि संसार के ज़्यादातर नवाचार आलसियों ने ही किए हैं। अगर आवश्यकता आविष्कार की जननी है, तो आलस ही नवाचार का जनक है।
दुनिया के ज़्यादातर महत्वपूर्ण आविष्कार आलसियों की बदौलत हुए हैं। मेहनती लोग बिना किसी शिकवे-शिकायत के काम में जुट जाते हैं। आलसी आदमी ही काम को जल्दी और कम मेहनत में करने की जुगाड़ ढूँढ़ता है। मेहनती लोग बिना उफ किए तीन मील दूर से पानी भरकर लाते हैं, जबकि आलसी व्यक्ति मेहनत से बचने के लिए पाइपलाइन बनाने की सोचता है। अगर हम मेहनती महिलाओं के भरोसे रहते, तो आज भी मसाला सिल-बट्टे पर पिस रहा होता और मिक्सर ग्राइंडर का शॉर्टकट नहीं खोजा जाता। मेहनती लोग अपने स्वास्थ्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, जबकि आलसी आदमी इसके शॉर्टकट खोजता है। जैसे मैं 25 सालों से खोज रहा हूँ। शॉर्टकट खोजना कोई बुरी बात नहीं है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किसी शॉर्टकट की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर आ गए हैं। मैं आपकी स्थिति अच्छी तरह समझता हूँ, क्योंकि एक आलसी की समस्या दूसरा आलसी ही समझ सकता है! यहाँ तक कि लेक वालेसा भी आपकी मेरी तरह आलसी थे और उन्होंने खुद यह बात स्वीकार की थी, 'मैं आलसी हूँ। लेकिन ये आलसी लोग ही हैं, जिन्होंने पहिये और साइकल का आविष्कार किया, क्योंकि उन्हें चलना या सामान उठाना पसंद नहीं था।'
देखिए, हम सभी आलसी होते हैं, बस क्षेत्र अलग-अलग होते हैं। कोई अपने स्वास्थ्य के मामले में आलसी होता है, तो कोई शॉपिंग करने के मामले में (शॉपिंग वाली बात ख़ास तौर पर पुरुषों पर लागू होती है, इसलिए आलसी पुरुषों को ऑनलाइन शॉपिंग का शॉर्टकट रास आता है)। मैं भी अपने स्वास्थ्य के मामले में काफ़ी आलसी हूँ, इसलिए मुझे यह पुस्तक लिखने का पूरा अधिकार है। मैं चिकित्सक नहीं हूँ, लेकिन लगभग 25 सालों से स्वास्थ्य संबंधी शॉर्टकट खोज रहा हूँ, जिनकी बदौलत मैं कम मेहनत करके ज़्यादा से ज़्यादा स्वस्थ रह सकूँ। वैसे तो मैंने बहुत से शॉर्टकट खोजे हैं, लेकिन यहाँ आपको केवल 10 ही बता रहा हूँ। कुछ हद तक इसलिए क्योंकि ज़्यादा लिखने में मुझे आलस आएगा, कुछ हद तक इसलिए क्योंकि ज़्यादा पढ़ने में आपको आलस आएगा। मैं यह मानकर चल रहा हूँ कि आप परम आलसी हैं और इस समय अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। यानी आप शून्य से शुरू कर रहे हैं। इस पुस्तक में 10 शॉर्टकट बताए गए हैं, लेकिन शुरुआत में आप परम आलसियों के 5 शॉर्टकट्स पर ही अमल करें। इस पुस्तक के शुरुआती शॉर्टकट बेहद आसान हैं, जिनमें आपको ज़रा भी मेहनत नहीं लगेगी, इसलिए आप उनका आसानी से पालन कर पाएँगे। न हींग लगे न फिटकरी और रंग भी चोखा! बाद वाले 5 शॉर्टकट्स में आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी, बस थोड़ी सी! लेकिन आलसी आदमी थोड़ी सी भी मेहनत नहीं करना चाहता, इसलिए उन्हें मैंने 'कम आलसियों के 5 शॉर्टकट' वाले खंड में रखा है। इरादा यह है......
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | आलसी लोगों के लिए हेल्थ मैनेजमेंट | Aalsi Logon Ke Liye Health Management |
Author: | Dr. Sudhir Dixit |
Total pages: | 39 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 18.5 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi Book Pdf, Hindi Book Aalsi Logon Ke Liye Health Management Pdf Download, Hindi Book Free Aalsi Logon Ke Liye Health Management, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi Book by Dr. Sudhir Dixit Pdf, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi Book Pdf Free Download, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi E-book Pdf, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi Ebook Pdf Free, Aalsi Logon Ke Liye Health Management Hindi Books Pdf Free Download.