Free Hindi Book Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, त्रिपुरार्णव तंत्र – उपासना खण्ड | Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda download pdf in hindi | Dr. Jagadish Chandra Mishra Books PDF| त्रिपुरार्णव तंत्र – उपासना खण्ड, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
तन्त्रशास्त्र के गम्भीर गुरुओं, आचार्यों और विषय विशेषज्ञों के बीच यह त्रिपुरार्णव अतीव सम्मान्य, श्रद्धेय, मूल्योत्कर्षक एवं मार्गनिदेशक ग्रन्थ के रूप में ख्यात है। इसकी महिमा का वितान प्रायः सम्पूर्ण तन्त्रशास्त्र पर परिव्याप्त परिलक्षित होता है। तन्त्रशास्त्र के सुप्रसिद्ध एवं सुख्यातग्रन्थों में, जैसे- पुरश्चर्यार्णव, ललितार्चन चन्द्रिका, चैतन्य गिरि की विष्णुपूजापद्धति, ताराभक्ति सुधार्णव, अर्थरतावली, तन्त्रसार, परमानन्दतन्त्र की सौभाग्यानन्द सन्दोह नामक टीका, नित्या षोडशी की टीका, ललितासहस्रनाम भाष्य और सौन्दर्यलहरी की टीका तथा अन्य संग्रहग्रन्थों में प्रमाणपुरःसर इसके उद्धरण उपलब्ध हैं। श्री विद्यार्णव में कादि मत के जिन चार ग्रन्थों की सूचना मिलती है, उनमें एकनाम त्रिपुरार्णव का भी है। इससे भी इस ग्रन्थ की विशिष्टता स्वतः सिद्ध होती है।
विषय-वस्तु के प्रतिपादन की दृष्टि से भी इस ग्रन्थ की अपनी विशेष विशिष्टता है। सर्वप्रथम यह तन्त्र शिव ने महात्मा भैरव को सुनाया था, किन्तु कालपर्याय से त्रैपुरतन्त्रों का उच्छेद हो गया। पुनः एक दिन सदाशिव ने महात्मा भैरव को त्रिपुरार्णव की कथा सुनाई। यह ग्रन्थ भगवती त्रिपुरा की उपासनाविधि का समुद्र है। यह ग्रन्थ संख्या की दृष्टि से लक्षगुणित है। इस ग्रन्थ में नित्य, नैमित्तिक और काव्य प्रयोगों की अनेक विधियों का विश्लेषणात्मक वर्णन उपलब्ध हैं। विस्तार होते हुए भी संक्षिस कथन से पूर्ण होने के कारण यह अनेकविध उपासना कर्म और विविध उपपत्तियों से युक्त अतिश्रेष्ठ शाक्त विज्ञान है।
इससे पूर्व मैंने त्रिपुरारहस्य ज्ञानखण्ड एवं त्रिपुरारहस्य माहात्म्यखण्ड को हिन्दी विमलाव्याख्या लिखकर इसे साधारण लोगों तक पहुंचाने की क्षुद्र चेष्टा की है। फिर इसके उपासनाखण्ड की भी व्याख्या इस अनुष्ठान को पूरा करने की प्रेरणा प्रकाशक महोदय श्रीनवनीतदास गुष्ठ जी से मिलती रही है, किन्तु समस्या यह थी कि इसकी पाण्डुलिपि प्रायः कहीं उपलब्ध नहीं थी। वर्षों में इसके लिये खाक छानता रहा पर, यह मिली ही नहीं। मिलती भी कैसे ? यह तो सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय-वाराणसी के सरस्वती भवन में एक स्वतन्त्र किन्तु पूर्ण मातृका के साथ संस्कृत हस्तलिखित ग्रन्थ भाण्डागार में सुरक्षित थी। यहाँ के विद्वान् कुलपति महोदय डॉ. विद्यानिवास मिश्र ने इसका सश्रम सम्पादन करा कर प्रकाशित कराया है। मुख्य रूप से सरस्वती भवन पुस्तकालय की पाण्डुलिपि संख्या ९०६३७ को इसका आधार बनाया गया है। श्रीविद्याक्रम के परिनिष्ठित विद्वान् तथा साधक श्री सीतारामशास्त्री कविराज एवं डॉ. रुद्रदेव त्रिपाठी ने ग्रन्थवैशिष्ट्य और विषयवस्तु का प्रतपादन कर, इसमें चार चाँद लगा दिये हैं।
पुस्तक उपलब्ध होते ही उसके अध्ययन में में खो गया। इसके वाचन क्रम में सदैव मुझे एक अज्ञात अनिर्वच आनन्द की अनुभूति होती रही। इसकी आध्यात्मिक उपासना के आवों में गोत्ता खाने लगा। इसकी पहली शर्त है इस याग को सम्पन करने का अधिकार.......Author
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | त्रिपुरार्णव तंत्र – उपासना खण्ड | Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda |
Author: | Dr. Jagadish Chandra Mishra |
Total pages: | 306 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 113 ~ MB |
Download Status: | Available |
- सूर्य उपासना - Surya Upasana Hindi Book Free Pdf Download
- स्वच्छंद तंत्रम् - The Svacchanda Tantram Hindi Book Pdf Download
- तंत्र सिद्धांत और साधना - Tantra Siddhanta Aur Sadhana Hindi Book Pdf Free Download
- तन्त्रागमीय धर्म-दर्शन - Tantragamiya Dharma Darshan All Parts Hindi Book Free Pdf Download
- श्रीविद्यामन्त्रमहायोग - Sri Vidya Mantra Mahayoga Hindi Book Free Pdf Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi Book Pdf, Hindi Book Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Pdf Download, Hindi Book Free Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi Book by Dr. Jagadish Chandra Mishra Pdf, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi Book Pdf Free Download, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi E-book Pdf, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi Ebook Pdf Free, Tripurarnava Tantra - Upasana Khanda Hindi Books Pdf Free Download.