Free Hindi Book Chakravyuh In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, चक्रव्यूह | Chakravyuh download pdf in hindi | Shalini Soni Books PDF| चक्रव्यूह, Chakravyuh Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
"ध्यानमग्न अनुराधा विचलित होने लगी तभी किसी की आवाज ने उसकी मुद्रा भंग की। अनुराधा जी आपके लिए नीचे फ़ोन आया है। अचानक हुई आवाज से अनुराधा चौंक गई, नीचे क्यों? मेरा मोबाइल, अरे ये क्या बैटरी ख़तम हो गई? लगता है बंद हो गया। अच्छा आती हूँ। आलोक ही होगा, मेरा फ़ोन नहीं लगने से परेशान हो गया होगा। आलोक से बात करते-करते अनुराधा के चेहरे पर परेशानी की लकीरें नजर आने लगी। संयोगवश उसी वक्त संगीता का वहां से गुजरना हुआ और अनुराधा के चेहरे के उड़ते रंग ने उसे आगे जाने नहीं दिया। असमंजस में पड़ी संगीता के जहन में सवालों ने पहाड़ खड़ा कर दिए, ऐसा क्या हुआ होगा की अनुराधा इतनी दुखी हो रही है? उससे तो खड़ा ही नहीं हुआ जा रहा है। अब क्या हुआ, अनुराधा क्या करेगी? आलोक के पास जाएगी या दिव्यांशी के पास रहेगी? दिव्यांशी की मुश्किलें बढ़ेगी या वह सब संभाल लेगी? हमेशा हसती खिलखिलाती रहने वाली अनुराधा की ऐसी हालत देखकर संगीता के मन में अनेक सवाल उठने लगे।
आखिरकार उसने अनुराधा से पूछा कि क्या हुआ है आपको? तबियत तो ठीक है ना आपकी? अनुराधा के गाल गीले होने लगे, उसे देखकर संगीता भी घबराने लगी। क्या बात है अनुराधा जी? अनुराधा है कि बस रोये ही जाए। किसी से कुछ कहने की कोशिश भी कर रही है तो वह कह ही नहीं पा रही है। उसके जीवन के धरातल पर तो जैसे वज्रपात हुआ हो। कुछ तो बताइये अनुराधा जी। अनुराधा की तबियत बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने लगे और अचानक वह बेहोश हो गई। तुरंत डॉक्टर को बुलवाया गया। एंग्जायटी से अनुराधा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उसे होश आते ही फिर से वह वैसे ही फूट-फूट कर रोने लगी।" आज उसे जो मिला वह कभी किसी दुश्मन को भी न मिले।
यह जीवन क्या है? एक पहेली या एक सवाल? या फिर एक महासागर या फंदा? कब क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। यहाँ सवालों की भरमार है, और हर पहेली के पीछे एक और पहेली छिपी होती है। इसमें कोई नियम नहीं है, कोई तय समय नहीं है। यह सच है कि जीवन में अनेक रहस्य हैं, जिन्हें सुलझाना नामुमकिन है। हम अक्सर अपनी किस्मत में आशा और निराशा के बीच झूलते हैं, परंतु यही जीवन का सौंदर्य है। जीवन की यात्रा में हम अनजाने में भटकते हैं, और कभी-कभी मन आध्यात्मिकता की खोज में उलझा होता है। हर चरण पर नई चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऊंट और जीवन में यही तो समानता है कि दोनों कब किस करवट बैठेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। जीवन के सफर में कई मोड़ और मुश्किलें होती हैं। हमें तय करना पड़ता है कि किस दिशा में आगे बढ़ें, और जब भी संभावना हो, हमें अपने दिशा-निर्देश को संशोधित करना पडता है।
इंसान कितने सपने देखता है, कितना कुछ तय करता है, कितनों से लड़ता है, और कितनों को चाहता है, कितना कुछ खोता है, और कितना कुछ पाता है, मगर इस मायावी जीवन में, इस तिलिस्म दुनिया में कितने रहस्य छिपे हैं, यह किसी को भी ज्ञात नहीं होता। कब किसको क्या मिलेगा, ऐसा कुछ भी मिल जायेगा जिसकी ना ही उसने कभी कल्पना की थी और ना ही उसे वह लेना है, मगर उसे वह दर्द मिलेंगे जिसे उसे लेना ही होगा, ये उसके कमों के ऐसे कर्ज हैं जो उसे वापस चुकाए जा रहे हैं। जिन्हें उसे ना चाहते हुए भी सहन करना ही होता है। ऐसे ही ना जाने किन कर्जों का हिसाब हमारी अनुराधा को चुकाना पड़ रहा है। इस तरह दर्द के साये में विलाप कलाप करती अनुराधा की अवस्था बिगड़ती ही जा रही है। कुछ पलों के फासले और कुछ लम्हों का साथ जीवन के पन्नों को इस तरह पलटता है कि उसकी आवाज़ भी नहीं आती और उन पन्नों के चिथड़े उड़ जाते हैं। आजकल तो विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली कि चार दिन बाद बारिश होगी वह हमें आज ही मालूम हो जाता है मगर जीवन में कब तूफान आएगा इसका अंदेशा कभी नहीं लगा पाते।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | चक्रव्यूह | Chakravyuh |
Author: | Shalini Soni |
Total pages: | 158 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 2.3 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Chakravyuh Hindi Book Pdf, Hindi Book Chakravyuh Pdf Download, Hindi Book Free Chakravyuh, Chakravyuh Hindi Book by Shalini Soni Pdf, Chakravyuh Hindi Book Pdf Free Download, Chakravyuh Hindi E-book Pdf, Chakravyuh Hindi Ebook Pdf Free, Chakravyuh Hindi Books Pdf Free Download.