Free Hindi Book Ped In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, पेड़ | Ped download pdf in hindi | Arvind Gupta Books PDF| पेड़, Ped Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
बहुत पहले की बात है। तब जानवर, पेड़ और लोग आपस में बातचीत कर सकते थे। उस समय एक छोटा सा गांव था। उसके पास हरे-भरे मैदान में एक बरगद का पेड़ था। वह एक विशाल और मजबूत पेड़ था। उसके पत्ते इतने मोटे और घने थे कि उनमें से सूर्य की एक भी किरण नहीं निकल सकती थी। गर्मियों की धूप में नोग अकसर इस पेड़ की छांव में रुककर आराम करते और पेड़ से थोड़ी देर बातचीत करते। लोगों को पता था कि वह बूढ़ा बरगद एक बड़ा ही समझदार पेड़ है। लंबी उम्र और अनुभव ने उसे समझदार बनाया था।
एक दिन एक गड़रिया बालक उस पेड़ के नीचे आराम करने बैठा। सारा दिन धूप में घूमने से वह थककर पस्त हो गया था। हवा के हल्के-हल्के झोंके उसके थके शरीर को आराम पहुंचा रहे थे। उसे नींद आने लगी। वह सोने के लिए लेटा ही था कि अचानक उसकी निगाह पेड़ की टहनियों पर पड़ी।
यह लड़का थोड़ा घमंडी था। वह अपने काम में कुशल था इसीलिए उसके जानवरों का झुंड तेजी से बढ़ा था। यह अकसर इस बात की शेखी बघारता था। जब उसने बरगद के छोटे-छोटे फलों को देखा तो उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। "इतने बड़े पेड़ के इतने छोटे-छोटे से फूल और फल" उसने तिरस्कार से कहा, "सब लोग कहते हैं कि यह पेड़ बड़ा बुद्धिमान है। अगर इसके फल इतने छोटे-छोटे हैं, तो यह समझदार कैसे हो सकता है।"
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | पेड़ | Ped |
Author: | Arvind Gupta |
Total pages: | 69 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 3.7 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Ped Hindi Book Pdf, Hindi Book Ped Pdf Download, Hindi Book Free Ped, Ped Hindi Book by Arvind Gupta Pdf, Ped Hindi Book Pdf Free Download, Ped Hindi E-book Pdf, Ped Hindi Ebook Pdf Free, Ped Hindi Books Pdf Free Download.