Free Hindi Book Million Dollar Ki Hera Pheri In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मिलियन डॉलर की हेरा फेरी | Million Dollar Ki Hera Pheri download pdf in hindi | Jeffrey Archer Books PDF| मिलियन डॉलर की हेरा फेरी, Million Dollar Ki Hera Pheri Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
वैध तरीके से एक मिलियन डॉलर कमाना कठिन है। जबकि अवैध ढंग से मिलियन डॉलर कमाना उतना ही सरल है। लेकिन इन सबसे कठिन होता है अपने कमाए हुए इन मिलियन डॉलर को बनाए रखना। हैनरेक मेटेलस्की का जन्म 17 मई, 1909 को न्यूयॉर्क के लोअर ईस्ट साइड के एक छोटे से घर में हुआ, जहाँ पहले ही चार बच्चे मौजूद थे। उसका पालन-पोषण दिन में एक बार के भोजन, ईश्वर पर विश्वास व अवसाद के बीच हुआ। उसके माता-पिता वारसा में जन्मे थे।
जो सदी की शुरुआत में पोलैंड छोड़कर न्यूयॉर्क आ गए थे। हैनरेक के पिता बेकरी चलाते थे। न्यूयॉर्क में रहनेवाले अधिकांश अप्रवासी पोल, ब्लैक-रे ब्रेड बनाने के अलावा अपने देशवासियों के लिए छोटे रेस्टोरेंट चलाते थे। जल्द ही उसके पिता को वहाँ काम मिल गया। हैनरेक के माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई में अच्छा करे, लेकिन हाई स्कूल तक पढ़ाई में कभी भी अच्छा नहीं रहा। प्रकृति ने उसे कुछ और उपहार दिया था। हैनरेक बचपन से ही बहुत तेज था।
उसका ध्यान अमेरिकी क्रांति व स्वतंत्रता आंदोलन से अधिक स्कूल के सिगरेट व शराब के भूमिगत बाजारों पर कब्जा करने पर केंद्रित था। छोटी उम्र में ही हैनरेक समझ गया था कि जीवन में अच्छी चीजें मुफ्त नहीं मिलतीं। वह धन व शक्ति की ऐसे तलाश करता था, जैसे कोई बिल्ली किसी चूहे को खोज रही हो। जब हैनरेक चौदह वर्ष का मुहाँसों वाला खुशदिल बालक था, तभी उसके पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई। कुछ ही महीने बाद उसकी माँ भी चल बसीं। पाँचों बच्चे अनाथ हो गए। हैनरेक व अन्य चारों बच्चों को विभिन्न अनाथालयों में भेज दिया गया। 1920 के मध्य के उस काल में किसी भी बच्चे के लिए न्यूयॉर्क में जीवित रहने की अपेक्षा खो जाना अधिक सरल था।
जल्द ही हैनरेक जीवित रहने की कला में माहिर हो गया, यह ऐसी शिक्षा थी, जो उसे आगामी जीवन में बहुत काम आई। लोअर ईस्ट साइड में रहते हुए वह पूरी तरह चौकन्ना रहकर जूते पॉलिश करने से लेकर बरतन धोने तक के कड़ी मेहनत वाले काम करता रहा। लेकिन उसका मन गोरखधंधे की उस दुनिया में प्रविष्ट होने को करता, जहाँ उसे धन व प्रतिष्ठा प्राप्त हो सके। उसे पहला मौका तब मिला जब न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में काम करने वाला संदेशवाहक लड़का जान पेलनिक, सोलमन भरे सॉसेजिस खाने से बीमार हो गया।
हैनरेक ने मुख्य संदेशवाहक को अपने मित्र की फूड पॉइजनिंग को क्षयरोग बताया और उसकी नौकरी पर काबिज हो गया। तत्पश्चात् उसने अपना निवास स्थान बदला, पुराने मित्र को त्यागा और नई वरदी पहनकर अपनी नई नौकरी में जुट गया। बीसवीं सदी के उन आरंभिक वर्षों में हैनरेक द्वारा दिए गए अधिकांश संदेशों में 'खरीदों' की सलाह थी। बाजार की तेजी के चलते ग्राहक जमकर खरीदारी करते। उसकी भूमिका अन्य लोगों को अमीर होता देखने वाले एक दर्शक से अधिक कुछ नहीं थी ।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मिलियन डॉलर की हेरा फेरी | Million Dollar Ki Hera Pheri |
Author: | Jeffrey Archer |
Total pages: | 336 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 18 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi Book Pdf, Hindi Book Million Dollar Ki Hera Pheri Pdf Download, Hindi Book Free Million Dollar Ki Hera Pheri, Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi Book by Jeffrey Archer Pdf, Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi Book Pdf Free Download, Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi E-book Pdf, Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi Ebook Pdf Free, Million Dollar Ki Hera Pheri Hindi Books Pdf Free Download.