Free Hindi Book Man Ki Shakti In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मन की शक्ति | Man Ki Shakti download pdf in hindi | Maxwell Maltz Books PDF| मन की शक्ति, Man Ki Shakti Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
वर्ष 2000 में डॉ. मॉल्ट्ज़ की मूल साइको साइबरनेटिक्स के प्रकाशन की 40वीं वर्षगाँठ थी। विभिन्न संस्करणों में इस पुस्तक की 3 करोड़ से भी अधिक प्रतियाँ पूरे संसार में बिक चुकी हैं। इस पुस्तक के आधार पर व्यक्तियों, कंपनियों, सेल्स संगठनों, यहाँ तक कि खेल जगत की टीमों के लिए भी कई ऑडियो प्रोग्राम्स तैयार किए गए हैं। मिसाल के तौर पर, 2000 के ओलिंपिक्स में अमेरिकी अश्वारोही टीम की कोच ने साइको साइबरनेटिक्स तकनीकों का इस्तेमाल किया, जैसा कि वे कई वर्षों से दूसरी टीमों के साथ करती आ रही थीं।
कई मायनों में, साइको साइबरनेटिक्स ही आत्म-सुधार का मूल विज्ञान है। मैं यह बात तीन खास कारणों से कहता हूँ:
पहला कारण, डॉ. मॉल्ट्ज़ ही वे पहले शोधकर्ता और लेखक थे, जिन्होंने इस बात को समझा और समझाया कि आत्म-छवि (अवचेतन मन के भीतर की निश्चित प्रक्रियाओं के लिए उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया तथा इसे लोकप्रिय किया) इंसान के किसी लक्ष्य को पाने या न पाने की योग्यता पर कैसे पूरा नियंत्रण रखती है।
दूसरा कारण, इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद से आत्म-सुधार के बारे में लिखी, कही, रिकॉर्ड की हुई या सिखाई गई हर चीज पर इस पुस्तक का प्रभाव पड़ा है। 1960 के बाद से आज तक लिखी गई सफलता या आत्म-सुधार की कोई भी पुस्तक उठाकर देख लें। हर पुस्तक में आपको आत्म-छवि का जिक्र मिलेगा या इसे बेहतर बनाने या इसका प्रबंधन करने की तकनीकें शामिल होंगी खास तौर पर मानसिक तस्वीर बनाना, मानसिक अभ्यास और विश्राम। इससे आपको एहसास हो जाएगा कि मॉल्ट्ज़ की पुस्तक आज भी कितनी महत्वपूर्ण है। खेल मनोविज्ञान का "विज्ञान" तुलनात्मक रूप से नया है, जिस पर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी, खेल फ्रैंचाइजी, कोच और ओलिंपियंस बहुत विश्वास करते हैं। खेल मनोविज्ञान दरअसल साइको साइबरनेटिक्स का बहुत ऋणी है और कभी-कभार इसे स्वीकार भी किया जाता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मन की शक्ति | Man Ki Shakti |
Author: | Maxwell Maltz |
Total pages: | 390 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 8.3 ~ MB |
Download Status: | Available |

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Man Ki Shakti Hindi Book Pdf, Hindi Book Man Ki Shakti Pdf Download, Hindi Book Free Man Ki Shakti, Man Ki Shakti Hindi Book by Maxwell Maltz Pdf, Man Ki Shakti Hindi Book Pdf Free Download, Man Ki Shakti Hindi E-book Pdf, Man Ki Shakti Hindi Ebook Pdf Free, Man Ki Shakti Hindi Books Pdf Free Download.