Free Hindi Book Homo Deus In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, होमो डेयस | Homo Deus download pdf in hindi | Yuval Noah Harari Books PDF| होमो डेयस, Homo Deus Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
तीसरी सहस्राब्दी के उषाकाल में मनुष्यता अँगड़ाई लेती हुई और अपनी आँखें मलती हुई जाग उठी है। कुछ डरावने दुःस्वप्नों के अवशेष अभी भी उसके दिमाग़ में मँडरा रहे हैं। 'कँटीले तार जैसी कोई चीज़ थी, और विशाल कुकुरमुत्तेनुमा बादल थे। आह, अच्छा है कि वह महज़ एक बुरा सपना था'। गुसलख़ाने में जाकर मनुष्यता अपना चेहरा धोती है, आईने में अपनी झुर्रियों को जाँचती है, एक कप कॉफ़ी तैयार करती है और डायरी खोलती है। 'देखते हैं, आज क्या करना है'।
इस सवाल का जवाब हज़ारों सालों से जस का तस बना रहा है। वही तीन समस्याएँ बीसवीं सदी के चीन, मध्ययुग के हिन्दुस्तान और प्राचीन मिस्र को सताती रही हैं। अकाल, महामारी और युद्ध फेहरिस्त में हमेशा सबसे ऊपर हुआ करते थे। मनुष्यों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी हर देवता, देवदूत और सन्त से प्रार्थना की है, और अन्तहीन औज़ारों, संस्थाओं और सामाजिक व्यवस्थाओं का आविष्कार किया है, लेकिन भूख, महामारियों और हिंसा से लाखों की संख्या में उनका मरना जारी रहा है। अनेक विचारकों और भविष्यवक्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि अकाल, महामारी, और युद्ध निश्चय ही या तो ईश्वर की ब्रह्माण्डीय योजना का अभिन्न अंग हैं या हमारी अपूर्ण प्रकृति का अंग हैं, और समय का अन्त ही हमें इनसे मुक्त कर सकेगा।
तब भी तीसरी सहस्राब्दी की भोर में मनुष्यता एक विस्मयकारी बोध के साथ जाग रही है। ज़्यादातर लोग इसके बारे में शायद ही कभी सोचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में हम अकाल, महामारी और युद्ध पर लगाम कसने में कामयाब रहे हैं। निश्चय ही ये समस्याएँ पूरी तरह से हल नहीं हुई हैं, लेकिन उनको प्रकृति की अबूझ और बेक़ाबू शक्तियों से ऐसी चुनौतियों में तो बदल ही लिया गया है, जिनका सामना किया जा सकता है। हमें उनसे मुक्ति पाने के लिए किसी देवता या सन्त से प्रार्थना करने की ज़रूरत नहीं रह गई है। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि अकाल, महामारी और युद्ध को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए और हम आमतौर से यह करने में कामयाब होते हैं।
सही है कि अभी भी उल्लेखनीय नाकामयाबियाँ बरक़रार हैं, लेकिन इस तरह की नाकामयाबियों का मुक़ाबला करते हुए हम अब अपने कन्धे झटककर यह नहीं कहते कि 'हमारी अधूरी दुनिया में ऐसा ही होता है' या 'ईश्वर जो चाहता है, वह तो होकर ही रहेगा'। इसकी बजाय जब अकाल, महामारी या युद्ध हमारे नियन्त्रण से बाहर हो जाते हैं, तो हमें लगता है कि निश्चय ही किसी न किसी ने कोई गड़बड़ की होगी, हम जाँच आयोग बैठाते हैं, और ख़ुद से वादा करते हैं कि अगली बार हम बेहतर कुछ करेंगे।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | होमो डेयस | Homo Deus |
Author: | Yuval Noah Harari |
Total pages: | 438 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 28 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Homo Deus Hindi Book Pdf, Hindi Book Homo Deus Pdf Download, Hindi Book Free Homo Deus, Homo Deus Hindi Book by Yuval Noah Harari Pdf, Homo Deus Hindi Book Pdf Free Download, Homo Deus Hindi E-book Pdf, Homo Deus Hindi Ebook Pdf Free, Homo Deus Hindi Books Pdf Free Download.