Free Hindi Book Chanakya Ke Management Sootra In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, चाणक्य के मैनेजमेंट सूत्र | Chanakya Ke Management Sootra download pdf in hindi | Mamta Jha Books PDF| चाणक्य के मैनेजमेंट सूत्र, Chanakya Ke Management Sootra Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आचार्य चाणक्य प्राचीन भारतीय राजनीतिक व सामाजिक मूल्यों के निर्विवाद मापदंड व नीति-निर्धारक स्वीकार किए गए हैं। वे प्रतीक हैं भारत की रचनात्मक बुद्धि के। उनकी नीतियाँ एक आम आदमी के लिए मार्गदर्शक मानी गई हैं। वे प्रथम व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारतीय राजनीति में कूटनीतिक जोड़-तोड़, दाँव-पेंचों की शतरंजी चालों का सफलतापूर्वक प्रयोग किया।
चाणक्य भौतिक कूटनीतिक होने के साथ-साथ एक अर्थशास्त्री भी थे। उनके ग्रंथ 'अर्थशास्त्र' में एक राज्य के आदर्श अर्थमंत्र की पूरी व्यवस्था का विशद विवरण है और उसी में राजशाही के संविधान की रूपरेखा है।
शायद विश्व में चाणक्य का 'अर्थशास्त्र' पहला विधि-विधानपूर्वक लिखा गया राज्य का संविधान है। उन्होंने संविधान लेखक रूप में स्वयं कौटिल्य के रूप में प्रस्तुत किया।
उनकी 'चाणक्य नीति' एक नागरिक के लिए आदर्श गाइड है। इसमें उन्होंने एक व्यक्ति के अपने हित के लिए क्या ठीक व लाभदायक है तथा क्या हानिकारक व अनैतिक है, उसका विशद वर्णन सूत्रों के रूप में किया है।
उनके सूत्र अथवा उपदेश सदाबहार हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वे और अधिक सामाजिक व सार्थक होते जा रहे हैं। जब चाणक्य सामने आए, तब देश में राजनीति अर्थहीन थी, समाज दिशाहीन था, शोषण व उत्पीड़न का साम्राज्य था, हजारों टुकड़ों में बँटा देश तुच्छ बुद्धि शासकों के आपसी झगड़ों से त्रस्त था और आम जनता असहाय नजर आ रही थी।
चाणक्य ने राजनीति को अर्थ दिया, कूटनीति का समावेश किया, दाँव-पेंच के गुर सिखाए, समाज को एक दिशा दिखाई तथा नागरिकों को आचार संहिता दी। टुकड़ों में बँटु देश को एक विशाल साम्राज्य बनाया तथा सिकंदर के विश्व-विजय के सपने को भारत में ही दफना दिया और उन्होंने एक साधारण व्यक्ति को सड़क से उठाकर मगध सम्राट् बनाकर देश की श्रीवृद्विध की।
चाणक्य विश्व के प्रथम मैनेजमेंट गुरु थे। उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र के प्रबंधन का रास्ता दिखाया। उनकी बताई बातों के आधार पर आज भी कैसे अपने जीवन का सही प्रबंधन करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है, इसी बात को इस पुस्तक के जरिए बताने का प्रयास किया गया है।
कौन थे चाणक्य?
कौटिल्य या चाणक्य अथवा विष्णुगुप्त संपूर्ण संसार में एक महात्राजनीतिक और मौर्य सम्राट् चंद्रगुप्त मौर्य के
महामंत्री के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनका व्यक्तिवाचक नाम 'विष्णुगुप्त', स्थानीय नाम 'चाणक्य', (चाणक्य वासी) और गोत्र नाम 'कौटिल्य' (कुटिल से) था।
' वे चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे। चाणक्य का नाम संभवतः उनके गोत्र के नाम 'चणक', पिता के नाम चणक' या स्थान का नाम 'चणक' का परिवर्तित रूप रहा होगा।
चाणक्य नाम से प्रसिद्ध एक नीतिग्रंथ 'चाणक्य नीति' भी प्रचलित है। तक्षशिला के प्रसिद्ध महान् अर्थशास्त्री चाणक्य के कारण भी है, जो वहाँ प्राध्यापक थे और जिन्होंने चंद्रगुप्त के के साथ मिलकर मौर्य साम्राज्य की नींव डाली।
'मुद्राराक्षस' में कहा गया है कि राजा नंद ने भरे दरबार में चाणक्य को उनके उस पद से हटा दिया, जो उन्हें दरबार में दिया गया था।
इस पर चाणक्य ने शपथ ली कि वे उसके परिवार तथा वंश को निर्मूल करके नंद से बदला लेंगे। 'बृहत्कथाकोश' के अनुसार, चाणक्य की पत्नी का नाम यशोमती था।
जन्म तथा शिक्षा
माना जाता है कि चाणक्य ने ईसा से 370 वर्ष पूर्व ऋषि चणक के पुत्र के रूप में जन्म लिया था। वही उनके आरंभिक काल के गुरु थे।
कुछ इतिहासकार मानते हैं कि चणक केवल उनके गुरु थे। चणक के ही शिष्य होने के नाते उनका नाम 'चाणक्य' पड़ा।
उस समय का कोई प्रामाणिक इतिहास उपलब्ध नहीं है। इतिहासकारों ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अपनी-अपनी धारणाएँ बनाई। परंतु यह सर्वसम्मत है कि चाणक्य की आरंभिक शिक्षा गुरु चणक दुवारा ही दी गई। संस्कृत ज्ञान तथा वेद-पुराण आदि धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन चाणक्य ने उन्हीं के निदर्शन में किया। चाणक्य मेधावी छात्र थे। गुरु उनकी शिक्षा ग्रहण करने की तीव्र क्षमता से अत्यंत प्रसन्न थे।
तत्कालीन समय में सभी सूचनाएँ व विधाएँ धर्म-ग्रंथों के माध्यम से ही प्राप्त होती थीं। अतः धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन शिक्षा प्राप्त करने का एकमात्र साधन था। चाणक्य ने किशोरावस्था में ही उन ग्रंथों का सारा ज्ञान ग्रहण कर लिया था।
अर्थशास्त्र
चाणक्य ने 'अर्थशास्त्र' नामक एक ग्रंथ की रचना की, जो तत्कालीन राजनीति, अर्थनीति, इतिहास, आचरण शास्त्र, धर्म आदि पर भली-भाँति प्रकाश डालता है। 'अर्थशास्त्र' मौर्यकाल के समाज का दर्पण है, जिसमें समाज के स्वरूप को सर्वांग देखा जा सकता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | चाणक्य के मैनेजमेंट सूत्र | Chanakya Ke Management Sootra |
Author: | Mamta Jha |
Total pages: | 82 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.5 ~ MB |
Download Status: | Available |
Hindi Comic Book PDF Free Download

हमारी वेबसाइट से जुड़ें | ||
---|---|---|
Whatspp चैनल | Follow Us | |
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Chanakya Ke Management Sootra Hindi Book Pdf, Hindi Book Chanakya Ke Management Sootra Pdf Download, Hindi Book Free Chanakya Ke Management Sootra, Chanakya Ke Management Sootra Hindi Book by Mamta Jha Pdf, Chanakya Ke Management Sootra Hindi Book Pdf Free Download, Chanakya Ke Management Sootra Hindi E-book Pdf, Chanakya Ke Management Sootra Hindi Ebook Pdf Free, Chanakya Ke Management Sootra Hindi Books Pdf Free Download.